फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Anti-harassment MeToo movement named Time magazine's Person of the Year

यौन उत्पीड़न के खिलाफ  चुप्पी तोड़ने वालों को टाइम पत्रिका ने चुना ‘पर्सन ऑफ दी ईयर

Thu, 07 Dec 2017 02:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Anti-harassment MeToo movement named Time magazine's Person of the Year
time person of the year

‘हैजटैगमीटू’ कैंपेन चलाकर यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वालों को प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने पर्सन ऑफ दी ईयर घोषित किया है। टाइम पत्रिका ने इस पूरे समूह को ‘द साइलेंस ब्रेकर्स’ का नाम दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- भ्रष्टाचार पर दोहरा रवैया अपना रही सरकार
विज्ञापन


बुधवार की सुबह हुई घोषणा में ‘द साइलेंस ब्रेकर्स’ के समूह को 2017 का सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व घोषित किया गया। पत्रिका सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व उसे चुनती है जिन्होंने पिछले साल अच्छी या बुरी चीजों से सबसे अधिक प्रभावित किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जीत दर्ज करने वाले इस ‘हैजटैगमीटू’ आंदोलन की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान हुई थी। उस दौरान उनका 2005 का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया था जिसमें वे अश्लील टिप्पणियां करते हुए पाए गए थे। वहीं इस हैजटैग में तब और इजाफा हो गया जब मीडिया मुगल के नाम से पहचाने जाने वाले हॉलीवुड निर्माता हार्वे वेनस्टेन के खिलाफ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज खुलासे हुए।


‘द साइलेंस ब्रेकर्स’ के इस समूह को दस लोगों की एक सूची में चुना गया। इस सूची में उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन, स्पेशल काउंसिल और एफबीआई के पूर्व निदेशक रॉबर्ट मूलर और सैन फ्रांसिस्को के 49 वर्षीय खिलाड़ी कोलिन कापरनिक व अन्य शामिल थे।

पढ़ें:  NSG सदस्यता पर भारत के साथ आया रूस, कहा- पाकिस्तान से नहीं हो सकती तुलना

ट्रंप दूसरे और जिनपिंग तीसरे स्थान पर रहे 
प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका की इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर रहे जिन्हेें पिछले साल ‘टाइम पर्सन ऑफ दी ईयर’ का खिताब मिला था। वहीं दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अधिक ताकतवर बनकर उभरने वाले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस सूची में तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed