नॉर्थ कोरिया की कैद से रिहा हुए अमेरिकी स्टूडेंट की मौत, कोमा में पहुंचने के बाद किया था रिहा
Former North Korea detainee Otto Warmbier dies at 22
Read @ANI_news story| https://t.co/gMbkWODXVF pic.twitter.com/drAtjpatxZ— ANI Digital (@ani_digital) June 20, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों कैद से रिहा होने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया के छात्र को इलाज के लिए नॉर्थ कोरिया से अमेरिका लाया गया था। वह 17 महीनों तक नॉर्थ कोरिया की कैद में रहा था, जिसके बाद उसे रिहा किया गया था। मृत स्टूडेंट का नाम ऑटो वॉर्मवियर (22 साल) था।
बता दें कि कोरिया ने अमेरिकी स्टूडेंट को सजा से मुक्त इसलिए किया है क्योंकि जेल की सजा काटने के दौरान वह कोमा में चल रहा था। मामले में अमेरिकी स्टूडेंट के पैरेंट्स ने बताया है कि नॉर्थ कोरिया में 15 साल की सजा काटने के दौरान उनका बेटा कोमा में रहा है, तो उसे रिहा कर दिया गया, जिसके बाद वह मंगलवार को अमेरिका लौट आया। मेरिकी स्टूडेंट को नॉर्थ कोरिया ने एक प्रचार बैनर चोरी करने की कोशिश के मामले में 15 साल की कड़ी सजा सुनाई थी। वार्मबीयर, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया से अंडरग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहा था।
रिहा हुए अमेरिकी स्टूडेंट वार्मबीयर को ओहियो से आने वाले हवाई जहाज से 10:20 बजे के करीब सिनसिनाटी लाया गया था। स्टूडेंट को इलाज के लिए लेकर जाने को हवाई अड्डे के हैंगर के पास दो एम्बुलेंस पार्क किए गए थे।