{"_id":"597844144f1c1be11f8b4999","slug":"american-sikhs-have-proposed-that-women-should-be-allowed-to-sing-hymns-at-the-golden-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख महिलाओं के हक के लिए अमेरिका में उठी मांग, कहा- दरबार साहिब में करने दें कीर्तन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
सिख महिलाओं के हक के लिए अमेरिका में उठी मांग, कहा- दरबार साहिब में करने दें कीर्तन
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरबार साहिब में सिख महिलाओं को कीर्तन करने की मांग को लेकर अमेरिका में एक कैपेन चलाया जा रहा है। दरअसल, अमेरिका में रहने वाले युवा सिखों ने स्वर्ण मंदिर में महिलाओं को भजन कीर्तन करने देने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि स्वर्ण मंदिर में महिलाओं को भी कीर्तन करने की अनुमति देनी चाहिए, जिससे वह धर्म को और मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
विज्ञापन
इस कैंपेन में सात साल से लेकर 17 साल की उम्र के लगभग 120 सिख शामिल हैं। अमेरिका और कनाडा के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले ये सिख वाशिंगटन में इकट्ठा हुए। उन्होंने सवाल उठाया कि दरबार साहिब (स्वर्ण मंदिर) में महिलाओं को कीर्तन क्यों नहीं करने दिया जाता है।
विज्ञापन
कैपेन में शामिल एक सिख ने कहा कि यह साफ है कि 5वें सबसे बड़े धर्म को सफल बनाने में सिख महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह हमारे लिए बहुत आवश्यक है कि हम महिलाओं को योग्य स्थान दे। खासकर के दरबार साहिब में उन्हे भजन कीर्तन करने की इजाजत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सिखों का यह कैपेन वाशिंगटन के गुरु गोबिंद सिंह फाउंडेशन संस्थान द्वारा चलाया जा रहा है। कैपेन के एक मार्गदर्शक ने बताया कि पंथ आज जहां है वहां महिलाओं के सहयोग के बिना नहीं पहुंच सकता था। इसलिए हमें उनके योग्यदान को पहचान देनी चाहिए।