फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   American FDA Approves Chickenpox's First Pharmaceutical

अमेरिकी एफडीए ने चेचक की पहली दवा को दी मंजूरी, आतंकी हमलों में वायरस इस्तेमाल का है डर

Sun, 15 Jul 2018 02:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
American FDA Approves Chickenpox's First Pharmaceutical

अमेरिका के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने चेचक के इलाज के लिए बनाई गई नई दवा को मंजूरी दे दी है। यह कदम किसी आतंकी हमले में चेचक के वायरस का इस्तेमाल किए जाने से बचने के लिए उठाया गया था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चार दशक पहले दुनियाभर में चलाए गए टीकाकरण अभियान द्वारा इस बीमारी को खत्म कर दिया गया था। हालांकि 1980 के बाद से जन्में बच्चों को इसका टीका नहीं लगाया गया। वायरस के कुछ नमूने शोध के लिए बचा लिए गए थे।
विज्ञापन


इसी के चलते वायरस का इस्तेमाल जैविक हथियार बनाने में किए जाने की आशंका जताई जा रही थी। न्यूयार्क स्थित मेकर एसआइजीए टेक्नोलॉजी ने इससे निपटने के लिए ‘टीपीओएक्सएक्स’ नामक दवा बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा का परीक्षण करने के लिए बंदरों और खरगोशों को वायरस से संक्रमित किया गया। फिर उनका दवाई से उपचार किया गया। दवा के असर से 90 फीसदी से ज्यादा जानवर सुरक्षित हो गए। इसके बाद मानवों पर भी इसका प्रयोग सफल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed