इराक में ISIS पर हमले को तैयार अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घोषणा की है कि वो इराक़ में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों के ख़िलाफ़ खास ठिकानों पर हमले की इजाज़त देंगे।
ओबामा का कहना है कि अगर चरमपंथी इरबिल शहर की ओर कदम बढ़ाते हैं तो यह कार्रवाई होगी। इरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास है और सैन्य सलाहकारों का दफ़्तर है।
कट्टरपंथी इस्लाम के हामी इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने गुरुवार को ईसाई बहुल क़ाराक़ुष शहर पर कब्ज़ा किया था जहां से हज़ारों लोग जान बचाकर भागे हैं।
अमेरिकी हस्तक्षेप पूरी तरह सही: ओबामा
राष्ट्रपति ओबामा के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ने एक और अल्पसंख्यक समुदाय याज़ीदियों को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने की घोषणा की है।
ओबामा का कहना था कि अब अमेरिकी हस्तक्षेप पूरी तरह सही है
सुन्नी चरमपंथी गुट इस्लामिक स्टेट ने जून में उत्तरी इराक में अपने हमले शुरू किए थे और इराक और सीरिया का बड़ा हिस्सा उसके कब्ज़े में है। वह कब्ज़े वाले इलाकों में इस्लामी राज्य की स्थापना की घोषणा कर चुका है।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस्लामिक स्टेट के सुन्नी चरमपंथियों के हमलों की कड़ी आलोचना की थी।