{"_id":"5a0596624f1c1b156b8b4ffb","slug":"america-is-working-with-india-against-pakistan-terrorist-groups-says-jim-mattis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक आतंकियों को खत्म करने के लिए अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर बनाया प्लान ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाक आतंकियों को खत्म करने के लिए अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर बनाया प्लान
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 10 Nov 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान में आतंकियों की कोई सुरक्षित पनाहगाह न हो। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व वाले नाटो सदस्यों के पास आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर पाकिस्तान की जवाबदेही तय करने के कई रास्ते मौजूद हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ब्रसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि दक्षिण एशिया पर नई रणनीति में क्षेत्र को एकजुट करना, बलों को पुनर्संगठित करना और राजनीतिक लक्ष्य में सामंजस्य स्थापित किया जाना शामिल है।
विज्ञापन
पाकिस्तान आतंकियों के खात्मे के लिए हर संभव कार्रवाई करे इस बारे में अमेरिका, पूरी एकजुटता से नाटो सदस्यों और भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भारत से लेकर पूरे क्षेत्र में सभी एक ही रणनीति पर काम करें।
विज्ञापन
नाटो सदस्यों के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए मैटिस ने कहा कि यह एक उल्लेखनीय एकीकरण है। इसमें हम सभी मिलकर पाकिस्तान को आतंकियों के खात्मे के लिए तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं।
पाक आतंकवाद पर मौजूदा रणनीति को लेकर पूछे सवाल पर अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे कई तरीके हैं जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान की जवाबदेही सुनिश्चित करा सकता है। हम संबंधित क्षेत्र से आतंकी समूहों का खात्मा चाहते हैं और इसको लेकर हम सब एकजुट हैं।