फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America: Indian-origin woman sentenced to 15 years in jail

बेटी पर जुल्म करने वाली भारतीय मूल की महिला को अमेरिका में 15 साल कैद

Sat, 10 Sep 2016 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Sep 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
America: Indian-origin woman sentenced to 15 years in jail
डेमो पिक - फोटो : getty images
अमेरिका में एक अदालत ने भारतीय मूल की महिला को अपनी सौतेली बेटी पर डेढ़ साल तक जुल्म ढहाने के लिए 15 साल जेल की सुनाई है। शीतल रनौत पर आरोप था कि वह 12 साल की सौतेली बेटी को भूखा रखती थी और उसकी बेरहमी से  पिटाई करती थी।
विज्ञापन


बच्चे के साथ खतरनाक और जानलेवा व्यवहार करने पर  जुलाई में शीतल को न्यायपीठ ने दोषी पाया था। क्वींस सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रिचर्ड बुचर ने शीतल को 15 साल की सजा सुनाई है। एक बार तो शीतल ने सौतेली बेटी माया को मेटल की झाड़ू से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी कलाई और हड्डयिों में गंभीर चोटें आई थी। पिटाई के कारण माया को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
विज्ञापन

शीतल रनौत एक खराब सौतेली मां का प्रतीक हैं।

America: Indian-origin woman sentenced to 15 years in jail
डेमो पिक - फोटो : getty images
बेरहमी से की गई माया की पिटाई के बाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया और बच्ची को उसके माता-पिता को नहीं सौंपा। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने शीतल के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने बच्ची के स्कूल में भी पूछताछ की जहां पुलिस को बताया गया कि उसने अपने ऊपर हो रहे जुल्म के बारे में बताया था।

क्वींस के जिला अटार्नी रिचर्ड ब्राउन ने कहा कि,'शीतल रनौत एक खराब सौतेली मां का प्रतीक हैं। शीतल ने न सिर्फ बच्ची को भूखा रखा बल्कि उसकी बुरी तरह पिटाई भी की। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान से दर्द को समझा जा सकता है। 12 साल की इस लड़की का वजन केवल 26 किलोग्राम रह गया है। किसी भी बच्चे के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed