फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   america and britain suport to india

UN में स्थायी दावेदारी, भारत के समर्थन में अमेरिका-ब्रिटेन-फ्रांस

Tue, 29 Sep 2015 11:34 AM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
america and britain suport to india

दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों ब्रिटेन, अमेरिका और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी दावेदारी पर सोमवार को खुलकर समर्थन का एलान किया।

विज्ञापन


वैश्विक संगठन की इस सबसे शक्तिशाली इकाई में सुधार के लिए इस साल नवंबर से चर्चा होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से अलग-अलग मुलाकात कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर बातचीत की।
विज्ञापन


आम सभा की बैठक में हिस्सा लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात में तीनों देशों के सरकार प्रमुखों ने भारत की दावेदारी और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) व मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रिजिम (एमटीसीआर) में भारत को शामिल किए जाने के प्रति अपना समर्थन दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मोदी ने थोड़े-थोड़े अंतराल में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने इन मुलाकातों को ‘पॉवरफुल मंडे’ की संज्ञा दी।

एनएसजी व एमटीसीआर में भारत को शामिल किए जाने पर समर्थन

america and britain suport to india

स्वरूप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के मसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने भारत की स्थायी सदस्यता के प्रति समर्थन दोहराया है। मोदी से मुलाकातों में ब्रिटिश पीएम कैमरन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद ने भी भारत के प्रति समर्थन दिया।
 
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों मुलाकातों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार और आतंकवाद समेत समेत दुनिया भर के अलग-अलग मसलों पर चर्चा हुई।

सैन फ्रांसिस्को से न्यूयॉक पहुंचे मोदी ने दिन की शुरुआत कैमरन के साथ मुलाकात के साथ की। इसके बाद उन्होंने ओलांद और माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के साथ चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में बताया कि गेट्स से मोदी की सिलिकॉन वैली में मुलाकात नहीं हो पाई थी। इसके बाद पीएमओ ने एक ट्वीट किया कि फ्रांस सालों से भारत का एक अहम साथी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed