{"_id":"590a35e64f1c1b810d44218a","slug":"america-2-dead-including-suspect-after-shooting-at-north-lake-college-in-irving","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कॉलेज कैंपस में हुई गोलीबारी, 2 की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका: कॉलेज कैंपस में हुई गोलीबारी, 2 की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Thu, 04 May 2017 06:09 AM IST
विज्ञापन
नॉर्थ लेक कॉलेज कैंपस
अमेरिका के टेक्सास में एक कॉलेज कैंपस में हुई गोलीबारी में हमलावर सहित दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना टेक्सास के इर्विंग शहर के नॉर्थ लेक कॉलेज की है। इर्विंग पुलिस विभाग ने ट्वीट कर बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि शूटर ने बाद में आत्महत्या कर ली।
हालांकि, पुलिस ने नॉर्थ लेक कॉलेज में हुई गोलबारी की घटना के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। पुलिस ने कहा है कि, 'अब कोई खतरे वाली बात नहीं है, लेकिन पुलिस कैंपस में सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए तलाशी जारी रखेगी।'
इस घटना के बाद कॉलेज को बंद कर दिया गया है। साथ ही कॉलेज ने ट्वीट कर छात्रों से अपील की है कि जो छात्र कैंपस में मौजदू नहीं हैं वे सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कैंपस से दूर रहें। इस कॉलेज में 10 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं।

We have what appears to be one victim deceased & the shooter has committed suicide.
— Irving Police Dept. (@IrvingPD) May 3, 2017