फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Amar ujala poll: Hillary Clinton is first choice of indian

अमर उजाला पोलः भारतीयों की पहली पसंद हिलेरी, 66.69 फीसदी लोगों ने किया समर्थन

Tue, 08 Nov 2016 07:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala poll: Hillary Clinton is first choice of indian

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी है, जहां डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप में कड़ी जोर आजमाइश हो रही है। चुनावों के परिणामों का पता तो कल दोपहर तक ही चल सकेगा लेकिन भारतीय लोगों का झुकाव हिलेरी क्लिंटन की ओर ही दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


ज्यादातर लोगों की चाहत है कि हिलेरी ही अमेरिकी की राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचे। अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा करवाए गए ऑनलाइन पोल में भी यही बात निकलकर सामने आई। डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले हिलेरी‌ क्लिंटन को दोगुने से ज्यादा लोगों ने वोटिंग कर अपनी पहली पसंद बताया। 
विज्ञापन


हालांकि असली परिणाम क्या होंगे यह तो अभी भविष्य के गर्त में ही है और लोगों को इसके लिए अगले 24 घंटों का इंतजार करना पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह अमर उजाला के पोल में लोगों ने हिलेरी को चुना पहली पसंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के मुकाबले दोगुने लोगों ने किया हिलेरी का समर्थन

Amar ujala poll: Hillary Clinton is first choice of indian

अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में हर किसी की जिज्ञासा है। खासकर भारतीयों के लिए यह चुनाव बहुत महत्व रखते हैं। ऐसे में यह जानना रोचक था कि भारतीय जनता किसे अमेरिका का राष्ट्रपति बनते देखना चाहती है। इसी पर "अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कौन जीतेगा?" विषय में पूछे गए सवाल पर बड़ी संख्या में लोगों ने वोट ‌किया। 

मंगलवार शाम पांच बजे तक हुई वोटिंग में 7167 लोगों ने वोट किया। जिसमें से लगभग 66.69 फीसदी लोगों ने हिलेरी क्लिंटन को पहली पसंद बताया। उन्हें कुल 4780 के करीब वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप को उनसे आधे यानि मात्र 33.31 वोट ही मिले। 

उन्हें कुल 2387 वोट प्राप्त हुए। हिलेरी के प्रति भारतीयों के विश्वास का आलम ये था कि उनके पक्ष में एकतरफा वोटिंग रही। हिलेरी के प्रति भारतीयों का यह रुझान अमेरिका में होने वाले चुनाव का संकेत भी माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed