फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   after sandy us works to resume daily life

अस्त व्यस्त अमेरिका में होंगी कुछ सेवाएं बहाल

Wed, 31 Oct 2012 03:38 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Wed, 31 Oct 2012 03:38 PM IST
विज्ञापन
after sandy us works to resume daily life

तूफान सैंडी के कारण अस्त व्यस्त अमेरिका के पूर्वोत्तर इलाके में व्यापारिक गतिविधियां और कुछ सेवाएं बुधवार को बहाल होने की संभावना है।

विज्ञापन


सैंडी से जान माल का भारी नुकसान हुआ है और पिछले दो दिन से आम जनजीवन पूरी तरह ठप था। लेकिन दो दिन बंद रहने के बाद बुधवार को न्यूयॉर्क का शेयर बाजार फिर से खुलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ हवाई अड्डों, सरकारी इमारतों और स्कूलों के भी खुलने की संभावना है। लेकिन बहुत से घरों में अब भी बिजली नहीं है और न्यूयॉर्क की भूमिगत यातायात व्यवस्था छप पड़ी है। तूफान सैंडी के कारण अमरीका में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं। लाखों घरों में बिजली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'नहीं देखी ऐसी तबाही'
इस बीच राष्ट्रपति बराक ओबामा तूफान प्रभावित राज्यों में से एक न्यूजर्सी का दौरा करेंगे। वो अपने चुनावी अभियान को रोक कर तूफान प्रभावित इलाकों में जारी राहत के कामों का जायजा ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि तूफान के बाद मलबे को हटाने पर 30 से 40 अरब डॉलर की लागत आएगी। इस बीच न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने कहा है, “हमने एक पीढ़ी से कभी ऐसी तबाही नहीं देखी।”

सैंडी अब कनाडा की तरफ बढ़ गया है लेकिन इससे पहले अमरीका में उसने भारी जान माल का नुकसान किया है। तूफान के कारण अकेले न्यूयॉर्क शहर में 18 लोगों की जानें गई हैं। अमरीका से पहले सैंडी के कारण कैरेबियाई क्षेत्र में भी लगभग 70 लोगों की मौत हो गई। अमरीका की राष्ट्रीय मौसम सेवा का कहना है कि तूफान के कारण समंदर में उठी रिकॉर्ड 14 फीट ऊंची लहरें न्यूयॉर्क के केंद्रीय मैनहट्टन इलाके तक पहुंच गईं।

हर तरफ तबाही
कुल मिलाकर करीब पांच करोड़ तूफान से प्रभावित हुए हैं और करीब एक लाख लोगों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। हवाई उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइट-अवेयर का अनुमान है कि अमरीका में सैंडी के कारण 18 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई हैं।

अमेरिकी ऊर्जा विभाग का कहना है कि तूफान के कारण कम से कम अस्सी लाख घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बिजली कट गई। न्यूयॉर्क के भूमिगत सार्वजनिक परिवहन को अपने 108 वर्ष के इतिहास में सबसे बड़ी तबाही झेलनी पड़ी है। उसकी सुरंगों में पानी भर गया है और यातायात बहाली से पहले वहां से लगे बिजली के सभी उपकरणों को साफ करना होगा।

न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने कहा है कि उनके लिए ये बता पाना मुश्किल है कि भूमिगत परिवहन कब बहाल होगा, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई। ब्लूमबर्ग का कहना है कि शहर के ज्यादातर हिस्से में बिजली को बहाल करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। तूफान के कारण पहाड़ी इलाकों में मंगलवार दोपहर को भारी बर्फबारी हुई। अनुमान है कि ये बर्फबारी पश्चिमी न्यूयॉर्क राज्य और उसके बाद कनाडा की तरफ बढ़ेगी।

ओबामा की तारीफ
न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने बताया कि न्यूयॉर्क को न्यूजर्सी से जोड़ने वाली रेल सेवा दस दिन तक बंद रह सकती है। इस बीच राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी चुनाव प्रचार मुहिम को मंगलवार तीसरे दिन भी रोके रखा ताकि वे तूफान के बाद की स्थिति से निपटने के काम का मुआयना कर सकें।


रिपब्लिकन और राष्ट्रपति पद के रिपब्लिन उम्मीदवार मिट रोमनी के पक्के समर्थक न्यू जर्सी के गवर्नर क्रिस्टी ने तूफान से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए राष्ट्रपति बराक ओबामा की तारीफ की है। क्रिस्टी ने सीएनएन के साथ बातचीत में कहा, “मैंने कल राष्ट्रपति से तीन बार बात की।

हमारे राज्य के प्रति उनका रवैया बहुत सहयोगात्मक है और इसमें उन्होंने कभी चुनाव को बीच में नहीं आने दिया। अगर वो इसे बीच में नहीं ला रहे हैं तो मैं भी नहीं लाऊंगा।” दूसरी तरफ मिट रोमनी ने मंगलवार को अपनी प्रचार मुहिम दोबारा शुरू कर दी और ओहियो राज्य में अपनी रैली को तूफान पीड़ित राहत सभा में बदल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed