{"_id":"5933ccea4f1c1bac0dbddeb7","slug":"after-london-attacks-us-president-donald-trump-calls-british-prime-minister-theresa-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने किया थेरेसा को फोन, कहा- हम आपके साथ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लंदन में आतंकी हमले के बाद ट्रंप ने किया थेरेसा को फोन, कहा- हम आपके साथ
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में हुए हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से फोन पर बातचीत की। उन्होंने हमले पर अपनी संवेदना प्रकट की। इसके अलावा उन्होंने दोनों आतंकवादी हमलों की जांच में अमेरिका द्वारा पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद व्हाइट हाउस द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुलिस की बहादुरी से कार्रवाई करने की सराहना की। इसके अलावा अमेरिका ने इस हमले से जुड़े जांच के लिए मदद करने की पेशकश की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। लंदन ब्रिज पर एक बेकाबू वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। घटना में 7 लोगों के मारे जाने और करीब 48 लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरी घटना ब्रिज के ही पास एक रेस्तरां की है जहां एक शख्स ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह चाकू को लहरा रहा था जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस हमले में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
शनिवार देर रात लंदन में ये हमला उस समय हुआ जब 8 जून को ब्रिटेन में होने वाले चुनावों में कुछ ही दिन बचे हैं। इस हमले पर ट्रंप ने ट्वीट करके लिखा है ब्रिटेन और लंदन में मदद के लिए अमेरिका वो सब कुछ करेगा, जो वो कर सकता है। उन्होंने आगे लिखा कि हम आपके साथ हैं। इसके अलावा उन्होंने इस घटना को क्रूर करार दिया है।
Whatever the United States can do to help out in London and the U. K., we will be there - WE ARE WITH YOU. GOD BLESS!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 3, 2017