फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Police have arrested 12 people in connection with London attack

लंदन आतंकी हमले में 7 की मौत, अबतक 14 संदिग्ध गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2017 06:07 PM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Sun, 04 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Police have arrested 12 people in connection with London attack
लंदन हमला - फोटो : ANI

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। लंदन ब्रिज पर एक बेकाबू वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। घटना में 7 लोगों के मारे जाने और करीब 48 लोगों के घायल होने की खबर है। इस मामले में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ 3 संदिग्धों को मार गिराया, बल्कि 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि वैन की रफ्तार 50 मील से ज्यादा की थी। डेलीमेल की खबर के मुताबिक हमलावरों ने हमला करने से पहले 'अल्लाह' का नाम लिया था।  बता दें कि काफी संख्या में लोग इस मशहूर ब्रिज पर चहलकदमी कर रहे थे कि तभी एक अनियंत्रित वैन ने लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं हमले के बाद ब्रिज की ओर आने वाले सभी रास्तों और लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशन को बंद करवा दिया गया है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस मामले में अबतक 12 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन


दूसरी घटना ब्रिज के ही पास एक रेस्तरां की है जहां एक शख्स ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह चाकू को लहरा रहा था जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस हमले में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लंदन पुलिस ने दोनों घटनाओं के बाद पुष्टि की है कि यह आतंकी हमला है। पुलिस के अनुसार इस हमले में 7 लोगों की मौत हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीन संदिग्धों को भी मार गिराया है। 

राहगीरों का कहना है कि वैन में तीन लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। लंदन एंबुलेंस सर्विस ने अपने बयान में कहा कि हमने लंदन के 5 अस्पतालों में 48 से ज्यादा घायलों को पहुंचाया है।


गौरतलब है कि इससे पहले 23 मई को ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया गया था। मशहूर अमेरिकी गायिका अरियाना ग्रैंडे का पॉप कंसर्ट के खत्म होने के बाद ये धमाका हुआ था।  हमले में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हो गए थे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि लंदन में हुआ हमला काफी चौंकाने वाला और गंभीर है। हमारी संवेदनाएं मृतक और घायलों के परिवार वालों के साथ है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed