फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   According to scientists Excessive intake of probiotic is harmful for health

वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, प्रोबायोटिक से हो सकती है अस्पष्टता और आत्मविस्मृति

Tue, 07 Aug 2018 03:48 PM IST
वाशिंगटन, भाषा
वाशिंगटन, भाषा Updated Tue, 07 Aug 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
According to scientists Excessive intake of probiotic is harmful for health

अकसर माना जाता है कि प्रोबायोटिक से पेट बिल्कुट फिट रहता है। इसी वजह से लोग इसका सेवन भी करते हैं। लेकिन ज्यादा प्रोबायोटिक भी सेहत के लिए घातक हो सकता है। इस बात का खुलासा किया है अमेरिका के वैज्ञानिकों की टीम ने। इन वैज्ञानिकों में एक भारतीय वैज्ञानिक भी शामिल है। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रोबायोटिक के ज्यादा सेवन से अस्पष्टता और आत्मविस्मृति जैसा विकार हो सकता है। इसके साथ ही इससे तेजी से पेट भी फूल सकता है। वैज्ञानिकों ने सलाह दी है बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।

विज्ञापन


प्रोबायोटिक ऐसे जीवाणु होते हैं जो विशेष तौर पर पाचन में सहायक होते हैं। यह अध्ययन 30 मरीजों पर किया गया और शोधकर्ताओं ने पाया कि 22 में भ्रम की स्थिति और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई जैसी समस्या पाई गई। इसके अलावा प्रोबायोटिक ले रहे सभी लोगों में गैस और पेट फूलने की समस्या भी पाई गई।
विज्ञापन


अमेरिका में औगस्ता विश्वविद्यालय के सतीश एस सी राव ने बताया कि शोधकर्ताओं को मरीज की छोटी आंत में बैक्टीरिया का एक बड़ा समूह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि प्रोबायोटिक बैक्टीरिया कुछेक मामलों में फायदेमंद होते हैं। जैसे ये एंटिबायोटिक लेने के बाद मरीज की आहार नलिका में बैक्टीरिया को पुन: स्थापित करने में मददगार होते है। शोधकर्ताओं ने इसके अत्याधिक और अंधाधुंध उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed