{"_id":"59c32d154f1c1b2b688b5b7b","slug":"abbasi-said-pakistan-developed-short-range-nuclear-weapons-to-counter-the-indian-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की गीदड़ भभकी- भारत से निपटने के लिए तैयार किए कम रेंज वाले परमाणु हथियार ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाकिस्तान की गीदड़ भभकी- भारत से निपटने के लिए तैयार किए कम रेंज वाले परमाणु हथियार
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पीएम शाहिद खकान अब्बासी ने बुधवार को कहा कि पाक ने कम रेंज वाले परमाणु हथियार विकसित किये हैं। भारतीय सेना द्वारा अपनाई गई कोल्ड स्टार्ट सिद्धांत का मुकाबला करने के लिए यह परमाणु हथियार विकसित किये गये हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: अफगानिस्तान में भारत के बढ़ते कदम से सहमा पाकिस्तान, अमेरिका से जाहिर की नाराजगी
विज्ञापन
अब्बासी ने अमेरिकन थिंक टैंक से कहा कि हमारी परमाणु संपत्ति पर हमारे पास एक बहुत ही मजबूत, सुरक्षित कमांड और कंट्रोल सिस्टम है। उन्होंने कहा कि समय ने यह साबित किया है कि यह बहुत सुरक्षित प्रक्रिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान में न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी(NCA) परमाणु मामलों की कमांड, कंंट्रोल और ऑपरेशनल निर्णयों के लिए उत्तरदायी है।
विज्ञापन
मॉर्डनेटर डेविड सेंगर ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होने वाली परमाणु शक्ति है। दुनिया में कोई ऐसी शक्ति नहीं है जो पाकिस्तान की तरह परमाणु मामलों में इतनी तेजी के साथ विकसित हुई हो। सेंगर ने कहा कि पाकिस्तान और उत्तर कोरिया तेजी से परमाणु मामलों में आगे बढ़ रहे हैं।
पढ़ें: फौज के नियंत्रण में है पाकिस्तान
पाक पीएम अब्बासी ने कहा कि पूरी दुनिया में परमाणु मामलों में हमारा कमांड और कंट्रोल सबसे ज्यादा सुरक्षित है। इसलिए इस बात की कोई गुंजाइश नहीं है कि किसी आतंकी संगठन या आतंकी द्वारा इस शक्ति का दुरुपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार ग्लोबल सिटीजन है और हमने आतंकियों से लड़ते हुए ये जिम्मेदारी निभाई है। हम पिछले 15 सालों से आतंक के खिलाफ लड़ रहे हैं।