{"_id":"58f064334f1c1b9f36cf92d0","slug":"9-11-lawsuit-seeks-4-2-billion-from-bin-laden-companies-saudi-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा कंपनियों ने ठोका सऊदी बैंक, ओसामा बिन लादेन की कंपनी पर 4.2 अरब डॉलर का मुकदमा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बीमा कंपनियों ने ठोका सऊदी बैंक, ओसामा बिन लादेन की कंपनी पर 4.2 अरब डॉलर का मुकदमा
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
ओसामा बिन लादेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी बीमा कंपनियों के एक समूह ने सऊदी बैंकों और ओसामा बिन लादेन के परिवार से जुड़ी कंपनियों पर 4.2 अरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है। कंपनी ट्रैवेलर्स कॉस से संबद्ध दो दर्जन से अधिक बीमा कंपनियों द्वारा ये मुकदमा मैनहट्टन स्थित अमेरिकी जिला न्यायालय में बुधवार रात को दायर की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- खुलासा: गोली से फट गया था लादेन का सिर, टुकड़ों को जोड़ कर हुई थी पहचान
विज्ञापन
गौरतलब है कि 11 सितम्बर 2001 को 19 अलकायदा आतंकवादियों ने चार वायुयानों का अपहरण कर लिया था। इनमें से दो विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, न्यूयॉर्क शहर के ट्विन टावर्स से टकरा गए थे जिसमें करीब 3000 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
बीमा कंपनियों की ओर से दायर किए गए मुकदमे की अभियुक्त कंपनियों में एल राझी बैंक, नेशनल कॉमर्शियल बैंक, एविएशन कॉन्ट्रेक्टर दल्ला एवको, द मोहम्मद बिन लादेन कंपनी, द मुस्लिम वर्ल्ड लीग और कई अन्य चैरिटी संस्थान शामिल हैं।
बीमा कंपनियों द्वारा दायर मुकदमे में इन कंपनियों पर आरोप लगाया गया कि इन्होंने अलकायदा की मदद प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से की।
मुकदमे में अभियुक्तों द्वारा अलकायदा को पहुंचाई गई सहायता के बारे में कहा गया कि अलकायदा ने 11 सितंबर के हमलों को सफलतापूर्वक आयोजित, समन्वित और निष्पादित नहीं किया था मगर इन कंपनियों द्वारा दी गई सहायता की वजह से ऐसा नुकसान संभव हो पाया।
ये भी पढ़ें- 9/11 के मास्टर माइंड ने जेल से लिखा खत, ओबामा को कहा- सांप का सर
इस धनराशि बीमाकंपनियां उन लोगों को देंगी जिन्होंने इस हमले से व्यक्तिगत, संपत्ति या व्यावसायिक नुकसान का सामना किया। इस मुकदमे के माध्यम से बीमा कंपनियों में कम से कम 1.4 अरब डॉलर प्रतिपूर्ति क्षति, ट्रिपल डैमेज और दंडात्मक क्षति की मांग की है।