फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   45 crore rupee fine on uber

अमेरिका में उबर पर लगा 45 करोड़ रुपए का जुर्माना

Thu, 16 Jul 2015 12:46 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
45 crore rupee fine on uber

मोबाइल ऐप के जरिए टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर पर कैलिफ़ोर्निया में 73 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। उबर पर सेवाओं और संचालन से जुड़ी सूचनाएं अधिकारियों को न देने के आरोप था।

विज्ञापन


अमरीका के कैलिफ़ोर्निया पब्लिक यूटिलिटि कमीशन के एक न्यायाधीश ने कहा कि उबर ने उन रिपोर्टों को नहीं दिया जिन्हें कमीशन ने उससे मांगा था। यह कमीशन ही उबर को कैलिफ़ोर्निया में अपने सेवाओं के संचालन का अधिकार देती है।
विज्ञापन


उबर पर दुर्घटना की रिपोर्टों को दबाकर रखने का आरोप था। अपने संचालन को लेकर उबर दुनिया भर में मुकदमों का सामना कर रहा है।

सैन फ़्रांस्सिको की इस कंपनी की सेवाओं को विवाद के बाद अमरीकी शहर पोर्टलैंड और ऑरेगन ने निलंबित कर दिया है। वहीं बिना लाइसेंस वाले ड्राइवरों को काम देने की वजह से जर्मनी और इटली ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया था

45 crore rupee fine on uber

टैक्सी में चालक द्वारा महिला यात्री से बलात्कार की घटना के बाद उसकी सेवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। उबर का ऐप यात्रियों को अपने इलाक़े में ड्राइवरों से कहीं आने-जाने का अनुरोध करने की सुविधा देता है। इसकी दरें परंपरागत टैक्सी सेवाओं से काफी कम हैं। जर्मनी और इटली ने उबर का सेवाओं पर प्रतिबंध लगा रखा है।

उबर पर एक आरोप यह भी है कि उसने इस बात के आंकड़े नहीं दिए कि उसने कैलिफ़ोर्निया में शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कैसी सेवाएं दीं। उबर ने अपने बचाव में कहा कि उसने कमीशन को काफी सूचनाएं मुहैया कराई हैं। उसने कमीशन के इस फ़ैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। कैलिफ़ोर्निया में संचालन के लिए लाइसेंस निलंबित हो जाने से पहले अपील के लिए उबर के पास एक महीने का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed