{"_id":"67c383bfc6929be4080e4223","slug":"america-will-sell-advanced-weapons-worth-3-billion-doller-to-israel-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: इस्राइल को 3 अरब डॉलर के उन्नत हथियार बेचेगा अमेरिका; सामान्य प्रक्रिया को दरकिनार कर संसद ने दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: इस्राइल को 3 अरब डॉलर के उन्नत हथियार बेचेगा अमेरिका; सामान्य प्रक्रिया को दरकिनार कर संसद ने दी मंजूरी
Sun, 02 Mar 2025 03:31 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 02 Mar 2025 03:31 AM IST
सार
मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूबियो ने इस्राइल को 67.57 करोड़ डॉलर का गोला-बारूद बेचने को मंजूरी दी है, जिसकी आपूर्ति 2028 से आरंभ की जाएगी। इसके अलावा रूबियो ने 29.50 करोड़ डॉलर के कैटरपिलर की आपात बिक्री को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू के साथ डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : X / @netanyahu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने कांग्रेस (अमेरिका की संसद) में समीक्षा की सामान्य प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए इस्राइल को लगभग तीन अरब डॉलर के उन्नत हथियारों की बिक्री को मंजूरी प्रदान कर दी है। अमेरिकी संसद को शुक्रवार देर शाम भेजी गई अधिसूचनाओं में विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसने 2.04 अरब डॉलर मूल्य के 35,500 से अधिक एमके 84 और बीएलयू-117 बम और 4,000 ‘प्रीडेटर’ आयुध की बिक्री संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि आपात स्थिति के कारण अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए इस्राइल सरकार को तत्काल रक्षा सामग्री और रक्षा सेवाएं बेचे जाने की आवश्यकता है। इसलिए कांग्रेस की समीक्षा संबंधी अनिवार्यताओं से छूट ली जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि हथियारों की आपूर्ति अगले साल से शुरू होगी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूबियो ने इस्राइल को 67.57 करोड़ डॉलर का गोला-बारूद बेचने को मंजूरी दी है, जिसकी आपूर्ति 2028 से आरंभ की जाएगी। इसके अलावा रूबियो ने 29.50 करोड़ डॉलर के कैटरपिलर की आपात बिक्री को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन