फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America will check tik tok for national security

अमेरिका ने टिकटॉक को बताया देश के लिए खतरा, लिया सुरक्षा जांच का निर्णय

Sat, 02 Nov 2019 04:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Nov 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
America will check tik tok for national security
टिकटॉक लोगो
भारत में अपने आपत्तिजनक वीडियो और निजी डाटा स्टोर करने के आरोपों के चलते कानूनी पचड़े में फंसी रही मोबाइल एप टिकटॉक का मालिकाना हक रखने वाली चीनी सोशल मीडिया कंपनी बाइटडांस टेक्नोलॉजी कंपनी अब अमेरिका में भी परेशानी में पड़ गई है। अमेरिकी सरकार ने कंपनी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा जांच शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन



इस मामले से जुड़े दो लोगों का कहना है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा बाइटडांस के दो साल पहले 1 अरब डॉलर में यूएस सोशल मीडिया एप म्यूजिकल.एलवाई का अधिग्रहण करने के मामले में की गई है। यह जांच पिछले सप्ताह अमेरिकी सीनेट में अल्पसंख्यक नेता चक शूमर और सीनेटर टॉम कॉटन की तरफ से चीनी कंपनी पर राजनीतिक संवेदनशीलता वाले कंटेंट को सेंसर करने और अपने यूजर्स का निजी डाटा स्टोर करने का आरोप लगाए जाने के बाद शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूमर और कॉटन ने डायरेक्टर (नेशनल इंटेलीजेंस) जोसेफ मैक्गुएर को पत्र लिखकर अकेले अमेरिका में 11 करोड़ से ज्यादा बार मोबाइल में डाउनलोड हो चुके टिकटॉक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया था। टिकटॉक के अमेरिका में 2.65 करोड़ मंथली यूजर्स हैं, जिनमें से 60 फीसदी की उम्र 16 से 24 वर्ष के बीच में है।

विश्व में टिकटॉक के 1.5 अरब मंथली और 70 करोड़ रोजाना सक्रिय रहने वाले यूजर्स हैं। इस साल के पहले छह महीने में कंपनी का राजस्व 7 अरब डॉलर था और पिछले साल उसकी कीमत 78 अरब डॉलर की लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed