फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America watchdog will investigate against ashraf ghani over absconding millions of dollars while leave country

गनी पर शिकंजा: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रडार पर, पैसों को लेकर जांच करेगी अमेरिकी संस्था

Thu, 07 Oct 2021 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 11:37 AM IST
सार

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी पर कथित लाखों डॉलर लेकर फरार होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अमेरिकी कांग्रेस ने गनी के खिलाफ जांच कराने के निर्देश दिए हैं।  अमेरिकी निगरानी संस्था जल्द ही जांच शुरू करेगी। 

विज्ञापन
America watchdog will investigate against ashraf ghani over absconding millions of dollars while leave country
अशरफ गनी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद अशरफ गनी देश छोड़कर फरार हो गए थे। अशरफ गनी पर आरोप है कि देश छोड़ते समय वह लाखों डॉलर लेकर निकले थे। अमेरिकी निगरानी संस्था अब गनी के खिलाफ जांच शुरू करने जा रही है। अफगानिस्तान पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका के विशेष महानिरीक्षक जॉन सोपको ने कहा है कि गनी के खिलाफ जल्द से जल्द पड़ताल शुरू होगी। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान छोड़ने के बाद अशरफ गनी पर स्थानीय लोगों ने भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। लोगों ने गनी पर बीच मंझधार में छोड़ने और वित्तीय कोष अपने साथ ले जाने के भी आरोप लगाए थे। हालांकि, गनी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वह काबुल की सड़कों पर खून की लड़ाई नहीं देख सकते थे , इसीलिए अफगानिस्तान छोड़ने का फैसला किया था। अमेरिकी कांग्रेस ने इस मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



अमेरिका के विशेष महानिरीक्षक जॉन सोपको ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की उपसमिति को बताया है कि हम अब तक इसे साबित नहीं कर सके हैं,  लेकिन हम इसकी जांच कर रहे हैं।  ओवरसाइट एंड गवर्नमेंट रिफॉर्म कमेटी ने हमें इस पर गौर करने के लिए कहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में बड़े पैमानों पर हुई अनियमितता
अफगानिस्तान पुनर्निर्माण के लिए विशेष महानिरीक्षक अमेरिकी कोशिशों के दौरान सोपोको का ऑफिस लंबे वक्त से अफगानिस्तान में धोखाधड़ी, बर्बादी और दुरुपयोग की जांच कर रहा है। सोपोको ने उपसमिति से कहा है कि बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को देखते हुए अमेरिकी परियोजना की विफलता पर आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया कि इसने अंततः अफगानिस्तान में सुरक्षा और पुनर्निर्माण मिशन के लिए खतरा पैदा कर दिया। अमेरिका सहित कई अन्य देशों ने अफगानिस्तान को करीब-करीब सभी सहायता बंद कर दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed