फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   AMERICA: Video Shows US Official Urinating On LGBT Nightclub Door, Sparking Outcry

US: LGBT क्लब के दरवाजे पर अमेरिकी अधिकारी ने पहले पेशाब फिर कर्मियों से की मारपीट; विवाद बढ़ा तो दिया इस्तीफा

Fri, 15 Mar 2024 01:00 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 15 Mar 2024 01:00 PM IST
सार

वीडियो में कथित तौर पर दक्षिण कैलिफोर्निया के काउंसिल सदस्य क्रिस किलपैट्रिक को लॉस एंजिल्स में एक एलजीबीटी नाइट क्लब के दरवाजे पर पेशाब करते हुए और फिर क्लब के प्रबंधक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
AMERICA: Video Shows US Official Urinating On LGBT Nightclub Door, Sparking Outcry
एलजीबीटी नाइट क्लब के दरवाजे पर अमेरिकी अधिकारी अपने साथी के साथ पेशाब करता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर में एलजीबीटी समुदाय के लोग अपने-अपने हक और सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी यह सामान्य लोगों की तरह जिंदगी नहीं बिता पा रहे हैं। इस बीच, अमेरिका में एलजीबीटी समुदाय के क्लब से जुड़े मामले ने तूल पकड़ लिया है।दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को एलजीबीटी के नाइट क्लब के दरवाजे पर पेशाब करते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


वीडियो में कथित तौर पर दक्षिण कैलिफोर्निया के काउंसिल सदस्य क्रिस किलपैट्रिक को लॉस एंजिल्स में एक एलजीबीटी नाइट क्लब के दरवाजे पर पेशाब करते हुए और फिर क्लब के प्रबंधक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। बढ़ते विवाद को देखते हुए क्रिस ने इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


नाइट क्लब ने वीडियो साझा किया
इस वीडियो को नाइट क्लब प्रीसिंक्ट (Precinct) ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है कि रविवार सुबह क्लब के दरवाजे पर दो लोग आए और पेशाब करने लगे। प्रीसिंक्ट ने एलजीबीटी समुदाय के लिए एक सुरक्षित स्थान के रूप में अपनी भूमिका पर जोर दिया और दोनों पुरुषों की निंदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी को जमीन पर धकेला
क्लब ने कहा, दो लड़के बार में आए। बीते शनिवार की रात इन दो लोगों ने सभी को यह दिखाने का फैसला किया कि प्रीसिंक्ट में क्या नहीं करना है। वह पहले शराब से भरे ग्लास को लेकर बाहर गए। उसके बाद कर्मचारियों के प्रवेश करने वाले दरवाजे पर पेशाब की। जब एक कर्मचारी ने यह सब देखा तो उनसे ग्लास लेने की कोशिश की। लेकिन इनमें से एक ने कर्मचारी को पीट दिया और उसे जमीन पर धकेल दिया। क्लब सबके लिए सुरक्षित है। यहां अच्छा समय बिताएं, यह सब न करें। हमारे यहा बाथरूम है।'

View this post on Instagram

A post shared by Precinct DTLA (@precinctdtla)



अधिकारी के वकील का तर्क
हालांकि, क्रिस किलपैट्रिक के वकील ने घटना को अलग तरीके से बताया है। उनका दावा है कि क्लब के कर्मचारी उनपर आक्रामक हो रहे थे, वह अपनी आत्मरक्षा कर रहे थे। वकील ने तर्क दिया कि किलपैट्रिक की हरकतें सही थीं और सार्वजनिक पेशाब करना उल्लंघन था, वो भी मामूली। 

विवाद को बढ़ता देख किलपैट्रिक ने सुनवाई से ठीक एक दिन पहले टाउन काउंसिल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं, काउंसिल पहले ही कह चुकी थी कि अगर आरोप सही साबित हुए तो किलपैट्रिक को हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed