फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America urged all the countries to raise their voice against harassment of Muslims in China

अमेरिका ने की सभी देशों से अपील, चीन में मुस्लिमों से दुर्व्यवहार के खिलाफ उठाएं आवाज

Sat, 08 Feb 2020 03:38 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 08 Feb 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
America urged all the countries to raise their voice against harassment of Muslims in China
उइगर मुसलमान (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

अमेरिका ने सभी देशों से अपील की है कि वे चीन में खासतौर पर शिंजियांग प्रांत में रहने वाले मुस्लिमों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरुद्ध बोलें। अमेरिका ने कहा कि इस पर सभी देशों में चर्चा होनी चाहिए और चीनी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के हनन को रोकने की दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए।

विज्ञापन


अमेरिका में दक्षिण-मध्य एशिया की प्रमुख उप सहायक मंत्री एलिस जी. वेल्स ने कहा कि मध्य एशियाई देशों द्वारा चीन में रह रहे कजाख, उइगर, किर्गिज जातियों के साथ दुर्व्यवहार रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की सराहना की। वेल्स ने कहा, चीन के सभी मुसलमानों से दुर्व्यवहार की घटनाएं जगजाहिर हैं। हम न सिर्फ मध्य एशियाई देशों से, बल्कि सभी देशों से मानवाधिकारों के हनन के विरुद्ध बोलने का आग्रह करते हैं। 
विज्ञापन


2018 में न्यूयॉर्क स्थित मानवाधिकार निगरानी संस्था ने चीन के शिंजियांग में उइगर मुसलमानों के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन के व्यवस्थित अभियान का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट जारी की थी। इस पर बीजिंग ने शिंजियांग में लगाए जा रहे शिविरों को व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र बताया था। बता दें कि खुद को मुस्लिमों का सबसे बड़ा हितैषी बताने वाला पाकिस्तान इस मुद्दे पर खामोश ही रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार के कई मामले

अमेरिका ने चीन के जिस शिंजियांग प्रांत की बात की है वह देश का पश्चिमी इलाका है। यह क्षेत्र उइगर मुस्लिमों के लिए किसी बंदीगृह से कम नहीं है। यहां रहने वाले उइगर मुसलमानों पर अत्याचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। हजारों उइगरों को प्रशिक्षण देने के नाम पर हिरासत में रखा गया है। उनकी निगरानी के लिए पुलिसबल और सर्विलांस कैमरों के साथ ही कई तरह की हाईटेक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed