फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Unvaccinated Teacher infected 26 including 12 children

गैरजिम्मेदार: कोरोना का टीका लगाए बिना घूमता रहा शिक्षक, 12 मासूमों समेत 26 को कर दिया संक्रमित

Sat, 28 Aug 2021 09:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनिफाेर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैनिफाेर्निया Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Aug 2021 09:28 AM IST
सार

शिक्षक ने 13 से 16 मई तक सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग किया था। इसके बाद 19 मई को उसमें कोरोना के लक्षण देखे गए थे, लेकिन शिक्षक ने 21 मई तक कोरोना की जांच नहीं कराई थी।

विज्ञापन
America Unvaccinated Teacher infected 26 including 12 children
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक की लापरवाही बच्चों समेत स्कूल प्रबंधन और परिवार को उठानी पड़ी है। शिक्षक ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था, जिस कारण उसके संपर्क में आने से 12 बच्चों समेत 26 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। शुक्रवार को अमेरिका के महामारी नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


कितना जरूरी है टीकाकरण 
हेल्थ एजेंसी का कहना है कि इस मामले से पता चलता है कि स्कूल स्टॉफ के लिए टीकाकरण कितना जरूरी है, जिससे उन छोटे बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके जो अभी तक टीकाकरण के योग्य नहीं हुए हैं। कहा कि, जब कोरोना का डेल्टा वैरिएंट पैर पसार रहा है और स्कूल खुल चुके हैं। ऐसे में टीकाकरण तो बहुत आवश्यक है। 
विज्ञापन


संक्रमण के बाद भी शिक्षक ने नहीं कराई थी जांच 
जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने 13 से 16 मई तक सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग किया था। इसके बाद 19 मई को उसमें कोरोना के लक्षण देखे गए थे, लेकिन शिक्षक ने 21 मई तक कोरोना की जांच नहीं कराई थी। जांच में सामने आया है कि संक्रमण के दौरान शिक्षक ने बिना मास्क लगाए बच्चों को पढ़ाया था, जबकि स्कूलों में मास्क अनिवार्य था। शिक्षक के सभी 24 छात्रों की उम्र 12 वर्ष से कम थी। इसलिए वे टीकाकरण के लिए अपात्र थे। जब उनमें से 22 का परीक्षण किया गया तो 12 कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 प्रतिशत रही संक्रमण दर
क्लास में पहले की दो लाइनों में बैठे 10 बच्चों में से आठ संक्रमित पाए गए हैं। स्टडी के अनुसार संक्रमण दर 80 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं पीछे की सीट पर 14 में से चार बच्चे संक्रमित हुए। जबकि, स्कूल में मास्क अनिवार्य था। वहीं हर सीट के बीच छह फीट की दूरी तय की गई थी। गाइडलाइंस के अनुसार क्लास में सभी खिड़कियों का खुला रहना भी अनिवार्य किया गया है। 


बच्चों के माता-पिता व भाई-बहनों में आठ और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से जिन चार माता-पिता में संक्रमण पाया गया है, उनमें से तीन को टीका लग चुका था। 26 में से 22 संक्रमित लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। उनमें बुखार, खांसी, सिरदर्द, गले का संक्रमण पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed