फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Tulsi Gabbard slams Hillary Clinton, says she is queen of war

अमेरिका: हिलेरी क्लिंटन पर भड़कीं तुलसी गबार्ड, कहा- वह ‘युद्ध भड़काने वाली रानी’ हैं

Sat, 19 Oct 2019 11:26 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Oct 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
America Tulsi Gabbard slams Hillary Clinton, says she is queen of war
tulsi gabbard and hillary clinton - फोटो : social media

डेमोक्रेट सांसद तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को ‘युद्ध भड़काने वाली रानी’ करार दिया। क्लिंटन ने आरोप लगाया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में गबार्ड को तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


गबार्ड ने पिछले साल खुद को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल करने का निर्णय लिया था और हिंदू होने की वजह से वह भारतीय-अमेरिकी लोगों की पसंदीदा उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


क्लिंटन ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार के दौरान गबार्ड पर आरोप लगाया था कि रूस उनकी मदद कर रहा है, ताकि वह राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में उभर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री ने जाहिर तौर पर गबार्ड का हवाला देते हुए कहा कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी नजर (रूस की) ऐसे व्यक्ति पर है जो फिलहाल डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों में प्राइमरी दौड़ में हैं और रूस उनकी मदद कर रहा है।

क्लिंटन ने हालांकि साक्षात्कार के दौरान गबार्ड का नाम नहीं लिया था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व सहयोगी डेविड प्लुफे ने कहा कि क्लिंटन का मानना है कि तुलसी गबार्ड तीसरे पक्ष की उम्मीदवार बनने जा रही हैं जिसे रूस और ट्रंप ला रहे हैं।

गबार्ड ने जवाबी हमला करते हुए ट्वीट किया कि वाह! शुक्रिया हिलेरी क्लिंटन। आप युद्ध भड़काने वाली रानी, भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति, दुर्गंध का रूप जिसने डेमोक्रेटिक पार्टी को लंबे समय से बीमार कर रखा है और जो अंतत: पर्दे के पीछे से बाहर आ चुके हैं।


उन्होंने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्राइमरी (शुरुआती उम्मीदवारों के चयन का चुनाव) आपके और मेरे बीच में है। किसी के पीछे कायराना तरीके से न छिपें। सीधी दौड़ में आइए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed