{"_id":"61a18429d08d6e45a014f8ec","slug":"america-three-year-old-girl-delilah-edwards-from-illinois-got-a-new-heart-doubled-her-happiness-on-thanksgiving","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : इलिनोइस निवासी तीन साल की बच्ची को मिला नया दिल, थैंक्सगिविंग पर घर आई दोगुनी खुशियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : इलिनोइस निवासी तीन साल की बच्ची को मिला नया दिल, थैंक्सगिविंग पर घर आई दोगुनी खुशियां
Sat, 27 Nov 2021 06:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, शिकागो
एजेंसी, शिकागो
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:34 AM IST
सार
अमेरिका की इलिनोइस निवासी तीन वर्षीय डेलिलाह एडवर्ड्स बच्ची के हृदय का बांया भाग जन्मजात ही अविकसित था, जिसके लिए डॉक्टरों ने नौ सर्जरियां भी की पर सफलता नहीं मिली। फिर नया दिल लगाना ही अंतिम विकल्प बचा था। इसके चलते पिछले माह 12 घंटे की प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद शिकागो स्थित रॉबर्ट एच लॉरी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एडवर्ड्स को नया दिल और जीवन दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की इलिनोइस निवासी तीन वर्षीय डेलिलाह एडवर्ड्स और उसके माता-पिता के लिए इस बार थैंक्सगिविंग का दिन पहले के मुकाबले ज्यादा खास रहा। दुर्लभ बीमारी से जूझ रही एडवर्ड्स को लंबी सर्जरी के बाद बीते माह ही नया दिल मिला है, जिससे पूरा परिवार बहुत खुश है।
विज्ञापन
थैंक्सगिविंग पर घर आई दोगुनी खुशियां
दरअसल, बच्ची के हृदय का बांया भाग जन्मजात ही अविकसित था, जिसके लिए डॉक्टरों ने नौ सर्जरियां भी की पर सफलता नहीं मिली। फिर नया दिल लगाना ही अंतिम विकल्प बचा था। इसके चलते पिछले माह 12 घंटे की प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद शिकागो स्थित रॉबर्ट एच लॉरी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एडवर्ड्स को नया दिल और जीवन दिया।
विज्ञापन
इलिनोइस से हर हफ्ते नियमित जांच के लिए शिकागो आने वाले बच्ची के माता-पिता ने इस बार थैंक्सगिविंग रोनाल्ड मैकडॉनल्ड हाउस में 70 अन्य परिवारों के साथ मनाया। यहां ऑपरेशन कराने वाले बच्चों के तीमारदारों को ठहरने की मुफ्त सुविधा दी जाती है। बेटी को नया दिल मिलने के बाद मां समांथा डेविडसन ने कहा, सर्जरी से पहले उसका रंग फीका पड़ चुका था। लेकिन अब ऑपरेशन सफल होने के बाद वह स्वस्थ दिखने लगी है।
विज्ञापन