{"_id":"613971d6b8bd6561701d4312","slug":"america-the-biggest-supporter-of-black-slavery-general-robert-e-lee-statue-was-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: अश्वेतों की दासता के सबसे बड़े समर्थक जनरल रॉबर्ट ई ली की 21 फुट ऊंची प्रतिमा को किया गया नष्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: अश्वेतों की दासता के सबसे बड़े समर्थक जनरल रॉबर्ट ई ली की 21 फुट ऊंची प्रतिमा को किया गया नष्ट
Thu, 09 Sep 2021 08:00 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रिचमंड
एजेंसी, रिचमंड
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:00 AM IST
सार
वर्जीनिया प्रांत की राजधानी रिचमंड में 21 फुट ऊंची प्रतिमा को हटाकर उसे कई टुकड़ों में काटकर कांसा गला दिया गया।
विज्ञापन
जनरल रॉबर्ट ई ली प्रतिमा
- फोटो : twitter
विस्तार
अमेरिका में बुधवार को नस्ली भेदभाव के सबसे बड़े स्मारकों में से एक को टुकड़े-टुकड़े करके नष्ट कर दिया गया। वर्जीनिया प्रांत की राजधानी रिचमंड में अश्वेतों की दासता के सबसे बड़े समर्थक कन्फेडरेट जनरल रॉबर्ट ई ली की 21 फुट ऊंची प्रतिमा को हटाकर उसे कई टुकड़ों में काटकर कांसा गला दिया गया। 40 फुट ऊंचे पेडस्टल पर खड़ी इस प्रतिमा को हटाने में एक घंटा लगा।
विज्ञापन
पिछले साल अमेरिका में अश्वेत अधिकारों और समानता के लिए तेजी से फैले ब्लैकलाइव्समैटर्स नामक आंदोलन के उग्र होने के बाद से कई राज्यों में कन्फेडरेट सैन्य अफसरों और नेताओं की प्रतिमाओं को हटाना शुरू किया गया था। यह अब तक बची ऐसी सबसे बड़ी प्रतिमा थी।
विज्ञापन