{"_id":"5de49fe58ebc3e548b2b0e42","slug":"america-tennessee-two-indian-students-killed-in-road-accident-police-suspect-hit-and-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत, पुलिस को 'हिट एंड रन' का शक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत, पुलिस को 'हिट एंड रन' का शक
Mon, 02 Dec 2019 10:56 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में टेनेसी राज्य के दक्षिण नैशविले में एक सड़क दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जूडी स्टेनली (23) और वैभव गोपीसेट्टी (26) टेनेसी स्टेट यूनिवर्सिटी के स्नातक के छात्र थे और वे कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर से खाद्य विज्ञान की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारत में इनके अंतिम संस्कार का बंदोबस्त करने के लिए 42,000 डॉलर से अधिक का फंड जुटाया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि स्टेनली और गोपीसेट्टी की 28 नवंबर की रात को 'हिट एंड रन' मामले में मौत हो गई।
विज्ञापन
मेट्रो नैशविले पुलिस विभाग ने रविवार को बताया कि इस हादसे में शामिल ट्रक के मालिक डेविड टोरेस (26) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने बताया कि टोरेस ने सवालों के जवाब नहीं दिए। अधिकारियों ने डीएनए नमूने लिए हैं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, टोरेस के ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी जिसमें दोनों भारतीय छात्र सवार थे।