{"_id":"5e6eccc38ebc3ea81d4db020","slug":"america-stopped-russia-reconnaissance-aircraft-near-alaska","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने अलास्का के पास रोके रूस के टोही विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने अलास्का के पास रोके रूस के टोही विमान
Mon, 16 Mar 2020 06:18 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Mar 2020 06:18 AM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin, Donald Trump
अमेरिका ने अलास्का के पास रूस के टोही विमानों को रोकने का दावा किया है। उत्तर अमेरिकी एरोस्पेस डिफेंस कमांड ने शनिवार को बताया कि अलास्का के नजदीक रूस के दो सैन्य सैन्य टोही विमानों को रोका गया।
विज्ञापन
अमेरिकी-कनाडाई संयुक्त कमान ‘नोराड’ के मुताबिक, रूसी टोही विमान हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसे और करीब चार घंटे वहां बने रहे।
नोराड के एफ-22 के साथ केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर्स और ई-3 सेंट्री एयरबॉर्न वार्निग एंड कंट्रोल सिस्टम विमानों ने अलास्का वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुसते हुए रूसी टीयू-142 विमानों को रोका। हालांकि, रूसी विमानों ने कभी भी अमेरिकी या कनाडाई संप्रभु क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया। लेकिन वे अमेरिकी नौसेना के आईसीईएक्स के नजदीक मंडराते रहे जहां वे पनडुब्बियों का अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन