फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America State Department said will impose sanctions on 37 organizations

US: 37 संस्थाओं पर प्रतिंबध लगाएगा अमेरिका, विदेश विभाग ने कहा- रूस की सहायता करने वाली कंपनियां इसमें शामिल

Fri, 15 Sep 2023 04:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 04:27 AM IST
सार

अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया पर और अधिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी। बता दें, किम जोंग उन हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मॉस्को पहुंचे थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच संभावित हथियार सौदे की चर्चाएं बढ़ गई थीं।

विज्ञापन
America State Department said will impose sanctions on 37 organizations
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिका और रूस के खिलाफ खींचतान जारी है। अब अमेरिका 37 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। विदेशी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका ने उन 37 संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है, जो रूस के ऊर्जा उत्पादन का विस्तार और भविष्य की निर्यात क्षमता बढ़ा रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, प्रतिबंधित संस्थाएं आर्कटिक एलएनजी-2 तरलीकृत प्राकृतिक गैस परियोजनाओं सहित प्रमुख ऊर्जा परियोजनाओं और संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास में शामिल है। 

विज्ञापन

अमेरिका ने इन कंपनियों को किया नामित
विभाग के मुताबिक, रूसी आर्कटिक एलएनजी 2 संस्थाओं के अलावा अमेरिका ने तुर्की-आधारित संस्थाओं को भी नामित किया है। इसमें तुर्की कंपनियों में डेनकर शिप कंस्ट्रक्शन इनकॉर्पोरेटेड कंपनी और आईडी शिप एजेंसी ट्रेड लिमिटेड कंपनी शामिल है। अमेरिका ने पावेल पावलोविच शेवेलिन को भी शामिल किया है। शेवेलिन रूसी भाड़े के सैनिकों के समूह वैगनर से संबंधित है। यह डीपीआरके से रूस तक युद्ध सामग्री सप्लाई करने में भी शामिल थी। अमेरिका ने कई रक्षा संस्थानों को भी नामित किया है, जो यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस को मरम्मत और रखरखाव सेवाएं प्रदान करती हैं। 

विज्ञापन

किम जोंग उन और पुतिन की मुलाकात से चिंतित था अमेरिका
इससे पहले, अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया पर और अधिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी। बता दें, किम जोंग उन हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मॉस्को पहुंचे थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच संभावित हथियार सौदे की चर्चाएं बढ़ गई थीं। यह अमेरिका के लिए चिंता का विषय बन गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइडन की नीतियों का इस्तेमाल पर अमेरिका पर निशाना साधता है रूस : ट्रंप
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि पुतिन अमेरिका की निंदा करने के लिए बाइडन का इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि पुतिन बाइडन प्रशासन की नीतियों का इस्तेमाल कर अमेरिका की निंदा कर रह हैं। वह अमेरिका की अच्छी चीजों का भी विरोध कर रहे हैं। बता दें, ट्रंप की टिप्पणी से एक दिन पहले यानी मंगलवार को पुतिन ने बयान दिया था। पुतिन ने मंगलवार को कहा था कि ट्रंप के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह राजनीति से प्रेरित है। यह सब कुछ अमेरिकी जनता सहित पूरी दुनिया की आंखों के सामने किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed