फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Secretary of State Antony Blinken said There is a lot of delay in punishing the perpetrators of Mumbai attack

अमेरिका : विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा- मुंबई हमले के अपराधियों को सजा देने में काफी देरी हो रही

Sun, 28 Nov 2021 12:22 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 28 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
America: Secretary of State Antony Blinken said There is a lot of delay in punishing the perpetrators of Mumbai attack
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : Agency

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 26/11 हमलों की 13वीं बरसी पर मुंबई वासियों की सहनशीलता की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा 2008 में किए गए नरसंहार के दोषियों को जल्द सजा देने की जरूरत पर जोर दिया। ब्लिंकन ने कहा, मुंबई हमले के दोषियों को सजा देने में काफी देरी हुई है।

विज्ञापन


ब्लिंकन ने ट्वीट किया, मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले को हुए 13 साल बीत गए हैं। आज बरसी पर हम छह अमेरिकियों समेत सभी मृतकों को और मुंबई वासियों की सहनशीलता को याद करते हैं। अपराधियों को सजा दिए जाने का लंबे समय से इंतजार है। अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश एकजुट हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुंबई की हाल की मेरी यात्रा में मैं भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताज महल पैलेस होटल में 26/11 स्मारक पर गई थी। सांसद एलिसे स्टेफनिक ने कहा, मुंबई में आतंकी हमले की 13वीं बरसी पर आज हम इसमें जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हैं। इस अन्याय को भुलाया नहीं जा सकता। बता दें, इस हमले में 18 सुरक्षा कर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा में पाक पर दबाव बनाने की मांग
कनाडा के द हिंदू फोरम ने मुंबई हमले की बरसी पर पीड़ितों की याद में टोरंटो स्क्वायर पर स्मरण दिवस मनाया। हमले में मारे गए लोगों में दो कनाडाई नागरिक भी शामिल थे। जबकि छह लोग जख्मी हुए थे। द हिंदू फोरम ने सरकार से आग्रह किया है कि वह 26 नवंबर को हमला पीड़ितों की याद में स्मरण दिवस घोषित करे। संगठन ने सरकार से पाक पर तेज कार्रवाई करने का दबाव बनाने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed