फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America puts new charges on Chinese mobile company Huawei

अमेरिका ने चीनी मोबाइल कंपनी हुवावे पर लगाए नए आरोप

Sat, 15 Feb 2020 01:42 AM IST
Mohit Mudgal डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 15 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
America puts new charges on Chinese mobile company Huawei
huawei - फोटो : blog.allo.ua

विज्ञापन

चीनी मोबाइल कंपनी हुवावे के खिलाफ अमेरिकी मुहिम और तेज़ हो गई है। अमेरिका ने हुवावे और उसकी सहयोगी कंपनियों के खिलाफ नए आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। दुनिया में हुवावे के बढ़ते असर और 5 जी को लेकर तकनीक मुहैया कराने में तमाम देशों के साथ समझौते कर रही इस कंपनी पर अमेरिका की कई मोबाइल कंपनियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं और उनकी तकनीक चोरी करने का मामला दर्ज कराया है।

अमेरिकी मोबाइल कंपनियों ने हुवावे पर 2009 में ईरान को सर्विलांस के तमाम उपकरण मुहैया कराने का भी आरोप लगाया है जिसके जरिये तेहरान में सरकार विरोधी आंदोलन में लगे प्रदशर्नकारियों पर निगरानी रखी गई थी। यही काम चीनी कंपनी उत्तरी कोरिया में भी कर रही है। उधर हुवावे ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खंडन किया है।

विज्ञापन


दरअसल ट्रंप प्रशासन ने शुरु से ही हुवावे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है और पूरी दुनिया को कई बार आगाह कर चुके हैं कि हुवावे के साथ व्यापारिक समझौता करना अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। अमेरिका पश्चिमी देशों के बीच यह समहति बनाने में लगा है कि सुरक्षा के नज़रिये से इस पनी के साथ किसी भी तरह का रिश्ता न रखा जाए। हुवावे मोबाइल की नई तकनीक और उपकरण मुहैया कराने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है लेकिन पिछले कई सालों से वह अमेरिकी देशों के ट्रेड सीक्रेट चुराने के आरोपों से घिरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed