फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America president Donald trump wants to buy Greenland

...तो ग्रीनलैंड खरीदना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, डेनमार्क स्वराज्य का है हिस्सा

Sat, 17 Aug 2019 04:24 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 17 Aug 2019 04:24 AM IST
सार

  • प्राकृतिक संसाधनों और भू राजनीतिक प्रासंगिकता में दिलचस्पी दिखा रहे ट्रंप  
  • कनाडा के उत्तर पूर्व में है ग्रीनलैंड, अधिकतम समय बर्फ से ढका रहता है
  • ट्रंप की दिलचस्पी एक विरासत को हासिल करने की इच्छा हो सकती है

विज्ञापन
America president Donald trump wants to buy Greenland
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रीनलैंड को खरीदना चाहते हैं। अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने अपने सलाहकारों से पूछा है कि क्या ऐसा संभव है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक ट्रंप डेनमार्क स्वराज्य का हिस्सा ग्रीनलैंड खरीदना चाहते हैं, जो अधिकतम समय बर्फ से ढका रहता है। 

विज्ञापन


इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मीडिया समूह को बताया कि ट्रंप इस क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों और भू राजनीतिक प्रासंगिकता में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 57 हजार की आबादी वाला ग्रीनलैंड करीब 7.72 लाख वर्ग मील में फैला हुआ द्वीप है। 
विज्ञापन


हालांकि अभी तक व्हाइट हाउस की ओर से इस मामले पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं ट्रंप के कुछ सलाहकारों का मानना है कि ग्रीनलैंड पर अधिकार इस लिहाज से अच्छा हो सकता है कि यह कनाडा के उत्तरपूर्व में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं कुछ अन्य सलाहकार इसे सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप की क्षणिक आसक्ति बता रहे हैं। उधर व्हाइट हाउस के बाहर के लोगों का मानना है कि ट्रंप की दिलचस्पी एक विरासत को हासिल करने की इच्छा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed