फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Now shooting in St. Francis Hospital premises of Oklahoma, five including shooter killed

America : अमेरिका में फिर गोलीबारी, अब ओक्लाहोमा का अस्पताल परिसर बना निशाना, पांच की मौत

Thu, 02 Jun 2022 08:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 02 Jun 2022 08:00 AM IST
सार

अमेरिका में लचर शस्त्र लाइसेंस कानून के चलते अक्सर गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें निर्दोष लोग मारे जाते हैं। बीते दिनों उवाल्डे के एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों समेत 23 की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
America: Now shooting in St. Francis Hospital premises of Oklahoma, five including shooter killed
shooting at St. Francis hospital campus Oklahoma - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हो गई। इस बार ओक्लाहोमा के टुल्सा शहर के सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर की नैटेली बिल्डिंग में गोलीबारी हुई। टुल्सा पुलिस के अनुसार अज्ञात हमलावर ने चार लोगों को गोलियों से भून दिया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शूटर को मार गिराया। 

विज्ञापन

अमेरिका में लचर शस्त्र लाइसेंस कानून के चलते अक्सर गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें निर्दोष लोग मारे जाते हैं। 24 मई को उवाल्डे के एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों समेत 23 की मौत हो गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इन पर चिंता जताते हुए कहा था कि अब इस दिशा में कदम उठाने का वक्त आ गया है। 

विज्ञापन


टुल्सा के अस्पताल परिसर में हुई गोलीबारी की सूचना राष्ट्रपति जो बाइडन को भी दी गई। व्हाइट हाउस द्वारा स्थानीय समयानुसार बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि वह हालात पर नजर रखे हुए है। सीएनएन के अनुसार टुल्सा पुलिस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया कि एक अज्ञात राइफलधारी नैटेली बिल्डिंग में घुस गया और उसने अंधाधुंध गोलियां चलाकर चार लोगों की जान ले ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले स्कूल में गोलीबारी हुई 
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। टुल्सा में फायरिंग से एक दिन पहले यानी मंगलवार को न्यू ऑरलियन्स के स्नातक दीक्षांत समारोह में शूटिंग हुई थी। इसमें एक वृद्धा की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे। इसके पहले उवाल्डे के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 बच्चों समेत 23 लोग मारे गए थे। 


बाइडन ने न्यूजीलैंड की पीएम से लिया परामर्श
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कल ही देश में बढ़ती फायरिंग की घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा आर्डर्न से परामर्श किया था।  बाइडन ने आर्डर्न से इसलिए परामर्श किया क्योंकि 2019 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मुसलमानों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 51 लोगों की मौत के बाद वहां की सरकार ने सख्त कदम उठाए थे। न्यूजीलैंड में सेना जैसी राइफलों की बिक्री पर पाबंदी लगाने के साथ ही बंदूकों की सरकार द्वारा पुन: खरीदी (buy-back) भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed