फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America new envoy in india eric garcetti name oppose reason congressional vote

US: दो साल से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद खाली, जानिए क्यों एरिक गार्सेटी के नाम पर नहीं लग पा रही मुहर

Thu, 02 Mar 2023 11:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Mar 2023 11:47 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि एरिक गारसेट्टी भारत में अमेरिका के राजदूत बनने के लिए पूरी तरह योग्य हैं। जुलाई 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडन ने एरिक गारसेट्टी के नाम तय किया था। 

विज्ञापन
America new envoy in india eric garcetti name oppose reason congressional vote
अमेरिका के भारत में नए राजदूत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत में अमेरिका के नए राजदूत के नाम का एलान कर दिया है। इस एलान के मुताबिक एरिक गारसेट्टी भारत में अमेरिका के नए राजदूत हो सकते हैं। हालांकि उनके नाम पर अमेरिकी कांग्रेस की होने वाली अहम वोटिंग स्थगित हो गई है। अब यह वोटिंग आठ मार्च को होनी है और इसके बाद ही तय होगा कि एरिक गारसेट्टी भारत में अमेरिका के नए राजदूत होंगे या फिर किसी नए नाम पर विचार किया जा सकता है। 

विज्ञापन


जानिए क्यों हो रहा है विरोध?
व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि एरिक गारसेट्टी भारत में अमेरिका के राजदूत बनने के लिए पूरी तरह योग्य हैं। जुलाई 2021 में राष्ट्रपति जो बाइडन ने एरिक गारसेट्टी के नाम तय किया था। हालांकि एरिक गारसेट्टी के नाम का पार्टी के ही कुछ नेताओं और विपक्ष द्वारा विरोध किया जा रहा है। बता दें कि गारसेट्टी लॉस एंजेलेस के पूर्व मेयर रह चुके हैं और मेयर रहने के दौरान उन पर अपने स्टाफ से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। यही वजह है कि विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के ही कुछ सांसदों द्वारा गारसेट्टी के नाम का विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते पिछली कांग्रेस द्वारा एरिक गारसेट्टी के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई गई थी। 
विज्ञापन


बीती जनवरी में जो बाइडन ने एरिक गारसेट्टी के नाम का फिर से एलान कर दिया। ऐसे में सीनेट की फॉरेन रिलेशन कमेटी के चेयरमैन बॉब मेन्डेज ने 28 फरवरी को कांग्रेस में एरिक गारसेट्टी के नामांकन को अंतिम करने के लिए बैठक बुलाई। अब यह बैठक स्थगित हो गई है और कमेटी आगामी आठ मार्च को वोटिंग करेगी। इसके बाद ही एरिक गारसेट्टी का नाम अंतिम हो सकेगा। आरोपों के बावजूद व्हाइट हाउस ने एरिक गारसेट्टी का समर्थन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में बीते दो साल से अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। जिस पर सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ बॉब मेनेंदेज ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि इन पदों का लंबे समय तक खाली रहना अमेरिका के हितों में नहीं है। भारत के साथ ही अमेरिका ने जर्मनी, पाकिस्तान में भी अपने नए राजदूतों के नाम का एलान किया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed