{"_id":"612f072902b7c742a337bcbb","slug":"america-navys-mh-60s-seahawk-helicopter-crashes-rescue-operation-continues-in-search-of-pilot-and-crew-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: नौसेना का MH-60S सीहॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट व क्रू मेंबर की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: नौसेना का MH-60S सीहॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट व क्रू मेंबर की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Wed, 01 Sep 2021 10:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:22 AM IST
सार
आम तौर पर MH-60S हेलीकॉप्टर पर चार लोगों का दल होता है, लेकिन सैन डिएगो से जब हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तब इसमें कितने लोग सवार थे। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
MH-60S helicopter
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी नौसेना का MH-60S सी हॉक हेलीकॉप्टर मंगलवार को सैन डिएगो तट पर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में सवार क्रू मेंबर समेत पायलट का अभी तक पता नहीं लग पाया है। अमेरिका की ओर से बुधवार को बयान आया है, इसमें नौसेना ने बताया कि पायलट व क्रू मेंबर की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर पर कितने लोग सवार थे, जानकारी नहीं
MH-60S हेलीकॉप्टर पर उड़ान के दौरान कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक नौसेना को नहीं लग पाई है। हालांकि, इस हेलीकॉप्टर पर सामान्य तौर पर चार लोगों का दल रहता है। नौसेना का कहना है कि उड़ान के समय पूरा दल हेलीकॉप्टर में था या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
रूटीन ऑपरेशन के दौरान भरी थी उड़ान
सैन डिएगो तट से 60 समुद्री मील दूर हुए हादसे पर नौसेना का कहना है कि MH-60S हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान पर था। सैन डिएगो से उड़ान भर कर वह समुद्र पर चक्कर लगा रहा था। करीब 60 मील दूर विमान क्रैश हो गया। विमान और चालक दल के सदस्यों को खोजने के लिए तटरक्षक बल और नौसेना के दूसरे विमान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
युद्ध के दौरान सहायता पहुंचाता है हेलीकॉप्टर
मिली जानकारी के अनुसार युद्ध के दौरान सहायता पहुंचाने के लिए MH-60S हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया जाता है। मानवीय आपदा, राहत, खोज, बचाव जैसे मिशन में इसका उपयोग होता है।