{"_id":"5e8f56b78ebc3e76ac0aa1ea","slug":"america-linda-tripp-who-revealed-clinton-lewinsky-scandal-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के चर्चित क्लिंटन-लेविंस्की स्कैंडल का खुलासा करने वाली लिंडा ट्रिप का निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका के चर्चित क्लिंटन-लेविंस्की स्कैंडल का खुलासा करने वाली लिंडा ट्रिप का निधन
Thu, 09 Apr 2020 10:39 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
लिंडा ट्रिप
- फोटो : Twitter
अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बारे में मोनिका लेविंस्की की रोमांटिक बातों को गुप्त तरीके से रिकॉर्ड कर इस प्रेम प्रसंग को उजागर करने वाली लिंडा ट्रिप का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। ट्रिप के पूर्व वकील जोसेफ मुर्था ने उनके निधन की पुष्टि की। परिवार के लोगों ने कहा कि बुधवार को उनका निधन हो गया। वह अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
ट्रिप उस समय अमेरिका के रक्षा विभाग में अधिकारी के तौर पर काम करती थीं। उस समय उनके साथ काम करने वाली लेविंस्की ने ओवल ऑफिस में क्लिंटन के साथ चल रहे अपने प्रेम प्रसंग के बारे में उन्हें बताया था।
विज्ञापन
बातचीत को ट्रिप ने गुप्त तरीक से रिकार्ड कर लिया था। लेविंस्की ने इसमें क्लिंटन के साथ अपने संबंधों की बात कही थी। ट्रिप यह रिकॉर्डिंग अभियोजक केन स्टार के पास लेकर गई थी जिसके बांद जांच शुरू हुई थी। इसी फोन टेप के आधार पर वर्ष 1998 में क्लिंटन को महाभियोग का सामना करना पड़ा था। बाद में हालांकि वह महाभियोग से बरी हो गए थे।
विज्ञापन
ट्रिप ने लेविंस्की की बातों को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड किया
लिंडा ट्रिप बिल क्लिंटन के कार्यकाल के प्रारंभिक वर्षों में व्हाइट हाउस के परामर्श दफ्तर में सचिव के पद पर नियुक्त थीं। लेकिन बाद में उनका तबादला कर उन्हें अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन भेजा गया। ट्रिप की अपने से 24 साल छोटी लेविंस्की के साथ अच्छी दोस्ती थीं।
लेविंस्की और ट्रिप एक-दूसरे से अक्सर ही अपनी बातें साझा किया करते थे, इसी दौरान लेविंस्की ने ट्रिप को क्लिंटन के साथ अपने संबंधों के बारे में बताया। इसके बाद ट्रिप ने इन बातों को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड कर केनेथ स्टार को सौंप दिया। उस दौरान केनेथ क्लिंटन के गलत कार्यों की जांच कर रहे थे।
इस स्कैंडल के चलते 1998 में रिपब्लिकन की नेतृत्व वाले प्रतिनिधि सभा द्वारा क्लिंटन पर महाभियोग का आरोप लगाया और पाया गया कि उन्होंने इस रिश्ते के बारे में झूठ बोला था। ट्रिप को साल 2001 में क्लिंटन प्रशासन के आखिरी दिन पेंटागन में नौकरी से निकाल दिया गया था।