{"_id":"6305c54393aed03c7814340b","slug":"america-jerry-nadler-won-new-york-primary-election-defeats-carolyn-maloney","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव में नाडलर ने दर्ज की जीत, ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का कर चुके हैं नेतृत्व","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव में नाडलर ने दर्ज की जीत, ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का कर चुके हैं नेतृत्व
Wed, 24 Aug 2022 11:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:59 AM IST
सार
नाडलर पहली बार 1992 में कांग्रेस के लिए चुने गए थे। 'हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी' के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
जेरी नाडलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जेरी नाडलर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कैरोलिन मैलोनी को मात दी। नाडलर पहली बार 1992 में कांग्रेस के लिए चुने गए थे। 'हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी' के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का नेतृत्व किया था। वह ट्रंप के खिलाफ दो बार महाभियोग चलाने की कवायद का नेतृतव कर चुके हैं।
विज्ञापन
नाडलर की जीत के साथ ही कांग्रेस में मैलोनी का 30 साल का सफर समाप्त हुआ। उन्होंने वकील एवं न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के व्याख्याता सूरज पटेल (38) को भी मात दी। पटेल की डेमोक्रेटिक कांग्रेस के प्राइमरी चुनाव में यह लगातार तीसरी हार है।
विज्ञापन
इससे पहले अदालत ने इन दोनों अमेरिकी प्रतिनिधियों को न्यूयॉर्क से चुनाव लड़ने का निर्देश दिया था। चुनावी जिलों की सीमाओं में बदलाव की प्रक्रिया में मैनहट्टन के पश्चिम में नाडलर (75) के गढ़ को पूर्व में मैलोनी (76) के क्षेत्र से जोड़ दिया गया था, जिसके बाद दोनों कहीं और से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन