{"_id":"5fa5c39af387944f301458fa","slug":"america-is-putting-10-million-tons-of-plastic-in-the-sea-every-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल 10 लाख टन प्लास्टिक समुद्र में डाल रहा अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हर साल 10 लाख टन प्लास्टिक समुद्र में डाल रहा अमेरिका
Sat, 07 Nov 2020 03:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 07 Nov 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक से हो रहा प्रदूषण
एक अध्ययन के अनुसार अमेरिका हर साल 10 लाख टन प्लास्टिक समुद्र में डाल रहा है। अमेरिका में 10 लाख टन से ज्यादा प्लास्टिक रिसाइकिल नहीं हो पाता है। इसका मतलब है कि अमेरिका का हर एक नागरिक एक साल में 1300 प्लास्टिक के बैग समुद्र, सड़कों और ऐसी दूसरी जगहों पर फेक देता है।
विज्ञापन
यह बात प्लास्टिक के कचरे पर हुए एक अध्ययन में सामने आई है। इसके अनुसार अमेरिका में 4.63 करोड़ टन प्लास्टिक का कचरा पैदा होता है, जो दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा है। इनमें से करीब 2.7 फीसदी से 5.3 फीसदी का सही तरीके से निपटारा नहीं होता है। यह अध्ययन साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन