फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America intelligence agency agenda changed from terrorism to spying on countries like China

काम तेज: आतंकवाद से चीन जैसे देशों की जासूसी में बदला अमेरिकी खुफिया एजेंसी का एजेंडा

Sun, 12 Dec 2021 05:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 12 Dec 2021 05:46 AM IST
सार

सीआईए ने इस एजेंडे के तहत अपने अधिकारियों की ट्रेनिंग व दुनियाभर में उनकी तैनाती पर काम तेज कर दिया है।  

विज्ञापन
America intelligence agency agenda changed from terrorism to spying on countries like China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आतंकी संगठनों पर अंकुश लगाने वाले अमेरिकी खुफिया तंत्र का फोकस अब चीन व रूस जैसे जटिल देशों की जासूसी पर जा टिका है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एजेंडे पर अब आतंकवाद की जगह चीन व उसके देशों से होने वाला खतरा ऊपर हो गया है।

विज्ञापन


नई खुफिया नीति के तहत अब जटिल देशों की सरकारों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह बिलकुल 9/11 से पहले वाले अमेरिका की नीति को अपनाने जैसा है। जिसमें पारंपरिक एवं शांत कारोबार पर ध्यान दिया जाता था।
विज्ञापन


9/11 के बाद अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध छेड़ा था और इस्लामी आतंक समूहों के खिलाफ सैन्य ऑपरेशनों पर पूरा फोकस रहता था। जबकि अमेरिका की जासूसी एजेंसी रूस व चीन से खुफिया जानकारियां जुटाने में जुटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व अमेरिकी ऑपरेशन अधिकारी थाड ट्रॉय ने बताया कि एजेंसियां फिर से पहले सफल हुई तकनीकों की ओर जा रही हैं और उसी पैटर्न पर आगे की रणनीति बनाई जा रही है।


इसके लिए मंदारिन भाषा समझने और बोलने वाले लोगों और क्षेत्रीय विशेषज्ञों को भर्ती किया जाएगा। यही नहीं सीआईए के शीर्ष खुफिया विश्लेषकों की ट्रेनिंग में व्यापक सुधार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed