फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America : Indian Students In Double trouble, leave hostel, Embassy asked to solve problem

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर दोहरी मुसीबत, स्वदेश लौटना मुश्किल और हॉस्टल छोड़ने को भी कहा

Thu, 19 Mar 2020 03:54 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 19 Mar 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
America : Indian Students In Double trouble, leave hostel, Embassy asked to solve problem
कोरोना वायरस के कारण लोग जरूरी सामान खरीदकर घर में रख रहे हैं - फोटो : PTI

अमेरिका में विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने से भारतीय छात्र दोहरी मुसीबत में फंस गए हैं। एक तरफ तो उन्हें छात्रावास खाली करने को कहा गया है और दूसरी तरफ भारत और अमेरिका में यात्रा पाबंदियां लगी होने से वे कहीं आने-जाने के नहीं रहे हैं। ऐसे में भारतीय दूतावास ने अमेरिकी सरकार से भारत के छात्रों की परेशानियां दूर करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


अमेरिका ने शैक्षिक संस्थान बंद करने का फैसला कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के मद्देनजर लिया है। जबकि अमेरिका में दो लाख से भी ज्यादा भारतीय छात्र विभिन्न अकादमिक संस्थानों में विज्ञान, चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


300 से ज्यादा शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करते हुए छात्रों से छात्रावास छोड़ने को कहा है। लेकिन दोनों देशों में यात्रा प्रतिबंध लगे होने और सिर्फ कक्षाओं के लिए ही अमेरिका में रहने की अनुमति देने वाली शर्तों के कारण भारतीय छात्र मुश्किल में फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी शहरों में पिछले कई दिनों से हेल्पलाइन चला रहे भारतीय दूतावास और उसके पांच वाणिज्य दूतावासों ने यूएस के विदेश मंत्रालय और नागरिकता व आव्रजन सेवाओं से संपर्क किया है ताकि भारत के छात्रों को यहां रहने को लेकर मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

अमेरिकी सरकार की करीबी नजर

वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास ने यहां भारतीय छात्रों के लिए जारी संशोधित परामर्श में कहा, ‘अमेरिकी सरकार ने संकेत दिया है कि वह विदेशी छात्रों के लिए पैदा हुई स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।’ परामर्श में कहा गया है कि स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीपी) अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दूरस्थ शिक्षा पर मार्गदर्शन देना जारी रखेगा।

अस्थायी व्यवस्था भी की

अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा ने कहा कि अगर कोई स्कूल बिना ऑनलाइन दिशा निर्देश या अन्य वैकल्पिक शिक्षण माध्यमों से अस्थायी तौर पर बंद होता है तो जब तक छात्रों की कक्षाएं बहाल नहीं हो जातीं, तब तक वे स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर इंफोर्मेशन सिस्टम (एसईवीआईएस) में सक्रिय रहेंगे। इसमें गैर प्रवासी छात्र भाग ले सकते हैं और वह एसईवीआईएस में सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed