फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America imposed sweeping sanctions on Venezuelas state owned oil firm

अमेरिका ने वेनेजुएला की तेल कंपनी पर लगाए प्रतिबंध, मादुरो को सत्ता सौंपने का बनाया दबाव

Tue, 29 Jan 2019 12:57 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 29 Jan 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
America imposed sweeping sanctions on Venezuelas state owned oil firm
जॉन बोल्टन - फोटो : Facebook

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर विपक्ष को सत्ता सौंपने का दबाव बनाने के लिए एक अहम आर्थिक कदम उठाते हुए अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पीडीवीएसए पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और वित्त मंत्री स्टीवन मनुचिन ने कंपनी के खिलाफ कदम उठाने की घोषणा की।

विज्ञापन


इसका लक्ष्य मादुरो के प्रतिद्वंद्वी एवं विपक्ष के नेता जुआन गुइडो को मजबूती देना भी है, जिन्हें अमेरिकी प्रशासन ने वेनेजुएला के वैध नेता के रूप में पिछले सप्ताह मान्यता दी थी। इस प्रतिबंध के तहत अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में कंपनी की सम्पत्तियों को फ्रीज कर दिया जाएगा और कोई भी अमेरिकी इस कंपनी के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन


मनुचिन ने कहा, ‘अमेरिका वेनेजुएला के त्रासदीपूर्ण पतन के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह बना रहा है और वह अंतरिम राष्ट्रपति जुआन गुइडो, नेशनल असेम्बली और वेनेजुएला के लोगों को समर्थन देने के लिए राजनयिक एवं आर्थिक उपकरणों का पूरा इस्तेमाल करेगा।’ इस बीच, मादुरो ने पीडीवीएसए के खिलाफ प्रतिबंध के मद्देनजर अमेरिका को उचित जवाब देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मादुरो ने सोमवार को सरकारी टेलीविजन चैनल पर कहा, ‘मैंने पीडीवीएसए के प्रमुख को विशेष निर्देश दिए हैं कि वह अमेरिका में और अंतरराष्ट्रीय अदालतों में राजनीतिक एवं कानूनी कदम उठाए ताकि सिटगो की संपत्ति और पूंजी को सुरक्षित रखा जा सके।’


बोल्टन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘हम वेनेजुएला की सेना और सुरक्षा बलों से भी अपील करते हैं कि वे सत्ता के लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक हस्तांतरण को स्वीकार करें।’ यह पूछे जाने पर कि क्या ट्रम्प वेनेजुएला के मामले में अमेरिकी सेना को संलिप्त करने पर विचार करेंगे, बोल्टन ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed