फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America imposed sanctions on people and ships associated with the project to keep pressure on Russia regarding the pipeline

अमेरिका : पाइपलाइन को लेकर रूस पर दबाव बनाए रखने के लिए परियोजना से जुड़े लोगों व पोतों पर लगाए प्रतिबंध

Wed, 24 Nov 2021 01:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 24 Nov 2021 01:40 AM IST
सार

अमेरिका पर आरोप है कि उसने ऐसा करके निर्माण को धीमा करने या रोकने की असफल कोशिश की है, जिससे रूसी गैस को जर्मनी पहुंचाया जाएगा। अमेरिका को डर है कि इस परियोजना का लाभ उठाकर रूस की यूरोप में पहुंच बढ़ सकती है।
 

विज्ञापन
America imposed sanctions on people and ships associated with the project to keep pressure on Russia regarding the pipeline
अमेरिका - रूस - फोटो : pixabay

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को लेकर रूस पर दबाव बनाए रखने के लिए परियोजना से जुड़े लोगों व पोतों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका पर आरोप है कि उसने ऐसा करके निर्माण को धीमा करने या रोकने की असफल कोशिश की है, जिससे रूसी गैस को जर्मनी पहुंचाया जाएगा। अमेरिका को डर है कि इस परियोजना का लाभ उठाकर रूस की यूरोप में पहुंच बढ़ सकती है।

विज्ञापन


प्रतिद्वंद्वी देश की यूरोप में पहुंच बढ़ने की अमेरिका को आशंका
रूस-नियंत्रित ‘गजप्रोम’ पाइपलाइन की मालिकाना कंपनी है, जिसमें कई यूरोपीय कंपनियों ने भी निवेश किया है। परियोजना में जर्मन हितों पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाए बिना, पाइपलाइन को पूरा करने की अनुमति देने के लिए अमेरिका ने पिछली गर्मियों में नाटो के एक प्रमुख सहयोगी जर्मनी के साथ समझौता किया था। अब अमेरिका के नए एलान में ‘ट्रांसएड्रिया लिमिटेड’ और उसके एक पोत को लक्षित किया गया है जिसने नॉर्ड स्ट्रीम के लिए काम किया। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, हमने अब तक पाइपलाइन से जुड़े आठ लोगों और 17 पोतों पर प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन


कनाडा : पाइपलाइन के विवाद में गिरफ्तारी के बाद दो पत्रकार रिहा
उत्तरी ब्रिटिश कोलंबिया में एक पाइपलाइन को लेकर जारी प्रदर्शनों के खिलाफ लागू निषेधाज्ञा को कवर करते हुए गिरफ्तार एक फोटो पत्रकार और एक वृत्तचित्र निर्माता को गिरफ्तारी के तीन दिन बाद एक कनाडाई न्यायाधीश ने रिहा कर दिया। फोटो पत्रकार ब्रैकन और वृत्तचित्र निर्माता माइकल टोलेडानो को इस शर्त पर रिहा कर दिया गया कि उन्हें फरवरी में अदालत में पेश होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed