{"_id":"5e7172ae8ebc3ea4cb423707","slug":"america-imposed-restrictions-on-companies-related-to-nuclear-programs-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों से जुड़ी कंपनियों पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों से जुड़ी कंपनियों पर अमेरिका ने लगाए प्रतिबंध
Wed, 18 Mar 2020 06:30 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने पाकिस्तान के ‘खतरनाक’ परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को मदद करने वाली पाकिस्तान और यूएई की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस ने कहा, पाकिस्तान में विध्वंसक हथियार कार्यक्रम को मदद पहुंचाने के लिए गैरकानूनी तरीके से अमेरिकी टेक्नोलॉजी खरीदने का प्रयास करने वाली कंपनियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
हाल ही में पाकिस्तान से लौटे रॉस ने कहा, जिन लोगों ने ऐसा किया हम उनका पता लगा रहे हैं। वाणिज्य विभाग ऐसे छह लोगों और 18 कंपनियों की सूची बना रहा है, जिन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम, पाकिस्तान के असुरक्षित परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों व रूस के सैन्य आधुनिकीकरण में मदद की है। सूची में ईरान के पांच अधिकारी और एक कंपनी, चीन की पांच, पाकिस्तान की नौ और संयुक्त अरब अमीरात की पांच कंपनियां हैं।
विज्ञापन