{"_id":"629131f6e32ab058df05f76d","slug":"america-government-websites-will-be-translated-into-hindi-gujarati-and-punjabi-languages","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: अमेरिकी सरकार की वेबसाइट के हिंदी, पंजाबी, गुजराती में अनुवाद का सुझाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: अमेरिकी सरकार की वेबसाइट के हिंदी, पंजाबी, गुजराती में अनुवाद का सुझाव
Sat, 28 May 2022 01:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 May 2022 01:47 AM IST
सार
‘प्रेसीडेंट्स एडवायजरी कमीशन ऑन एशियन अमेरिकंस (एए), नेटिव हवाइयंस एंड पैसेफिक आइलैंडर्स (एनएचपीआई)’ ने इन भाषाओं को शामिल करने संबंधी सिफारिशों को हाल ही में मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति आयोग ने व्हाइट हाउस और अन्य संघीय एजेंसियों की वेबसाइट का एशियाई-अमेरिकी तथा प्रशांत क्षेत्र के लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं में अनुवाद कराने की सिफारिश की है। इन भाषाओं में हिंदी, गुजराती और पंजाबी भाषा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
‘प्रेसीडेंट्स एडवायजरी कमीशन ऑन एशियन अमेरिकंस (एए), नेटिव हवाइयंस एंड पैसेफिक आइलैंडर्स (एनएचपीआई)’ ने इन भाषाओं को शामिल करने संबंधी सिफारिशों को हाल ही में मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
आयोग की इस माह की शुरुआत में हुई बैठक में सुझाव दिया गया था कि संघीय एजेंसियों को अपनी वेबसाइट पर मौजूद अहम दस्तावेज, डिजिटल सामग्री और आवेदन ‘एए’ तथा ‘एनएचपीआई’ द्वारा बोली जानी वाली भाषाओं में उपलब्ध कराने चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि लोक एवं आपात चेतावनियों तक ऐसे लोगों की पहुंच भी होनी चाहिए, जिन्हें अंग्रेजी भाषा में दक्षता हासिल नहीं है।
राष्ट्रपति बाइडन लेंगे फैसला
सिफारिशों में यह अनुशंसा भी की गई कि संघीय सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपात/आपदा रोधी अभियान, नीति निर्माण, प्रतिक्रिया प्रबंधन एवं अन्य योजनाएं समावेशी हों तथा अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ न रखने वाली आबादी के अनुभवों को प्रतिबिंबित करती हों। इन सुझावों को अब व्हाइट हाउस भेजा गया है, जिन पर राष्ट्रपति जो बाइडन कोई निर्णय लेंगे।
चुनाव प्रचार में हिंदी, गुजराती, पंजाबी और तेलुगु असरकारी
ऐसा नहीं है कि ये सुझाव एकाएक दिए गए हैं, बल्कि ये तब से लंबित हैं, जब भारतीय-अमेरिकी अजय जैन भूटोरिया ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार रहे बाइडन के लिए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कई भाषाओं में प्रचार किया था और बाइडन चुनाव जीत गए थे। हिंदी, गुजराती, पंजाबी और तेलुगु भाषाओं में किए गए प्रचार ने सुमदाय पर काफी प्रभाव डाला था। भूटोरिया एक जाने-माने कारोबारी और इस आयोग के सदस्य हैं।