फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America First Lady Melania Trump Statue Set On Fire At Her Hometown In Slovenia

ट्रंप के खिलाफ बढ़ा लोगों का गुस्सा! पत्नी मेलानिया की मूर्ति को किया आग के हवाले

Thu, 09 Jul 2020 09:58 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ल्यूबल्याना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ल्यूबल्याना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Jul 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
America First Lady Melania Trump Statue Set On Fire At Her Hometown In Slovenia
Melania Trump Statue - फोटो : Twitter

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की एक लकड़ी की मूर्ति को स्लोवेनिया स्थित उनके गृहनगर सेवेनिका में स्थापित किया गया था। चार जुलाई की रात इस मूर्ति को आग के हवाले कर दिया गया। इसी दिन अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। इस मूर्ति को बनाने वाले कलाकार ने इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


बर्लिन में रहने वाले एक अमेरिकी कलाकार ब्रैड डाउनी ने रॉयटर्स को बताया कि पुलिस ने उन्हें इस घटना की सूचना दी और बताया कि मूर्ति को वहां से हटा दिया गया है। डाउनी ने कहा, मैं जानना चाहूंगा कि कुछ लोगों ने ऐसा क्यों किया? 
विज्ञापन



वाशिंगटन में, मेलानिया ट्रंप के कार्यालय से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हाल के सप्ताहों में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी ऐतिहासिक स्मारकों को नष्ट करने या तोड़फोड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है। गौरतलब है कि, राष्ट्रव्यापी नस्लीय हिंसा को लेकर अमेरिका में बड़े तौर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका नहीं इस देश की हैं मेलानिया, 22 साल पहले एक फैशन शो में हुई थी ट्रंप से मुलाकात

डाउनी ने कहा, उन्होंने इस घटना के संबंध में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवा दी है और वह आरोपी के पकड़े जाने पर उससे मिलना चाहेंगे, ताकि सितंबर में आने वाली उनकी फिल्म में उसके साक्षात्कार को शामिल किया जा सके। 


पुलिस प्रवक्ता अलेन्का ड्रेनिक ने कहा, इस मामले में जांच अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए हम आगे की प्रक्रियाओं के हित के कारण अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकते हैं। 

हालांकि, आग लगने से पहले ही मूर्ति का चेहरा खुरदरा था और लोगों को उसे पहचानने में मुश्किल होती थी। इस मूर्ति को नीले रंग से पेंट किया गया था। ट्रंप के शपथ समारोह के दौरान मेलानिया ने जिस कोट को पहना था, मूर्ति पर उसे ही उकेरा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed