फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America : firing an a beer brewing company in Wisconsin, multiple casualties

अमेरिका : विस्कॉन्सिन में बीयर बनाने वाली कंपनी में गोलीबारी, अब तक सात की मौत

Thu, 27 Feb 2020 06:06 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 27 Feb 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
America : firing an a beer brewing company in Wisconsin, multiple casualties

अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत में बीयर बनाने वाली एक कंपनी में गोलीबारी की खबर है। बताया जा रहा है अब तक घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर (स्थानीय समयानुसार) को मोलसन कूर्स कॉम्प्लेक्स में एक हथियारबंद व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जब तक हमलावर पर काबू पाया जाता कई लोगों की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


विस्कॉन्सिन के मेयर टॉम बैरेट ने कहा, 'यह बहुत ही भयावह था। कई लोगों की मौत हुई है, मुझे लगता है कि हमलावर भी मारा गया है।' जानकारी के मुताबिक हमलावर उसी कॉम्पलेक्स में काम करता था जहां उसने गोलीबारी की। इस बीयर बनाने वाली यूनिट में करीब 600 लोग काम करते हैं। मौवाकी में जिस जगह पर गोलीबारी हुई उसे मिलर वेली कहते हैं। बता दें कि मिलर वेली में 160 साल पुरानी बीयर बनाने वाली कंपनियां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed