अमेरिका: महिला सैनिकों को तोहफा, बाल बढ़ाने के साथ सजने-संवरने की भी मिली अनुमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रशासनिक सत्ता परिवर्तन होने के साथ अब महिला सैनिकों के स्टाइल में भी बदलाव होने जा रहा है। अमेरिकी सेना में शामिल महिलाओं को अब थोड़ा सा सजने-संवरने का मौका भी मिलेगा। पेंटागन ने मंगलवार को एलान किया कि महिला सैनिकों को बाल बढ़ाने, नेल पॉलिस का उपयोग करने और इयररिंग्स पहनने की अनुमति दी जाएगी।
सेना को संवारने की नीतियों में संशोधन तके तहत महिला सैनिकों के लिए हेयर स्टाइल्स की संख्या को बढ़ाया गया है, जिसमें लंबे बाल रखने को भी शामिल किया गया है। इससे पहले लंबे बाल वाली महिला सैनिकों को जूड़ा बनाना पड़ता था, जिसे कई सैनिकों ने असुविधाजनक बताया था और कहा था कि इससे उनके हेलमेट पहनने में दिक्कत आती है।
सिर शेव करने की भी दी गई मंजूरी
नई नीति के तहत, महिला सैनिकों को ट्रेनिंग और सामरिक स्थितियों में पोनीटेल्स या ब्रेड्स के रूप में लंबे बाल रखने की अनुमति होगी। इसके साथ ही उन महिला सैनिकों को जो सिर पर बाल नहीं रखना चाहती हैं, उन्हें भी अपना सिर शेव करने की अनुमति होगी। बता दें कि इससे पहले महिला सैनिकों को एक निश्चित लंबाई तक बाल रखने ही पड़ते थे।
नेल पॉलिश-लिप्स्टिक को भी हामी
इसके अलावा, महिला सैनिक अब नेल पॉलिश और लिप्स्टिक का इस्तेमाल भी कर सकेंगी। लेकिन इनमें भड़कीले रंगों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इसके अलावा बहुत ज्यादा लंबे नाखून रखने की इजाजत अभी भी नहीं होगी। ऐसा ही बालों को रंगने के साथ होगा। उन्हें बेस पर इयररिंग्स पहनने की अनुमति होगी लेकिन ट्रेनिंग और सामरिक स्थितियों में नहीं।
सेना में समलैंगिकों पर प्रतिबंधों को हटा सकते हैं बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन एक नए कार्यकारी आदेश के जरिए अमेरिकी सेना में समलैंगिकों के शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को हटा सकते हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही समलैंगिकों के सेना में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया था। बाइडन के कार्यभार संभालने के बाद से ही उनके पेंटागन की इस नीति में बदलाव करने की संभावनाएं बनी थीं।
सेवानिवृत्त जनरल लॉयड ऑस्टिन ने देश के रक्षा मंत्री पद के लिए अपने नाम की पुष्टि के लिए सीनेट के समक्ष पिछले सप्ताह हुई सुनवाई के दौरान इस कदम का समर्थन किया था। ऑस्टिन ने कहा था, ‘मैं इस प्रतिबंध को हटाने की राष्ट्रपति की योजना का समर्थन करता हूं। अगर आप सेवा करने के लिए योग्य हैं और मानक बनाए रख सकते हैं, तो आपको सेवाएं देने का अधिकार होना चाहिए।’’