अमेरिका : ताइवान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामक कार्रवाइयों पर जताई चिंता, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें
अमेरिका ने ताइवान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामक कार्रवाइयों पर ताइवान की मदद के लिए अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर जताई है। ताइवान में अमेरिकी संस्थान की निदेशक सैंड्रा ओडकिर्क ने कहा, क्षेत्र में शांति व स्थिरता में अमेरिका के साझा और स्थायी हित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने ताइवान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामक कार्रवाइयों पर चिंता व्यक्त की है। इसके अलावा उसने ताइवान की मदद के लिए अपनी प्रतिबद्धता एक बार फिर जताई। ताइवान में अमेरिकी संस्थान की निदेशक सैंड्रा ओडकिर्क ने कहा, क्षेत्र में शांति व स्थिरता में अमेरिका के साझा और स्थायी हित हैं।
अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा, हम ताइवान की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध
सैंड्रा ओडकिर्क ने ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि हम चीन द्वारा क्षेत्र में पैदा किए जा रहे तनाव से चिंतित हैं। वहीं, यह पूछे जाने पर कि चीन द्वारा ताइवान पर हमले की स्थिति में अमेरिका क्या कदम उठाएगा पर उन्होंने कहा, ताइवान को लेकर हमारी स्थिति स्पष्ट है और यह बदल नहीं सकती। उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी अमेरिकी आक्रामकता को खतरनाक बताते हुए कहा कि क्षेत्र में अमेरिका अपने सभी साझेदारों को साथ काम कर रहा है और समय आने पर माकूल जवाब भी देगा। बअमेरिका की ओर से यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब हाल में ताइवान के वायुक्षेत्र में चीन के 150 से ज्यादा जंगी जहाजों ने उड़ान भरी है। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...
अमेरिकी पनडुब्बी के नुकसान को लेकर चीनी सेना अब भी अंधेरे में
चीनी सेना अभी भी इस बात को लेकर अंधेरे में है कि इस माह की शुरुआत में विवादित दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी को क्या नुकसान पहुंचा है। जबकि दलदली पोत की उपग्रह तस्वीरें बताती हैं कि यहां आमने-सामने की टक्कर हो सकती है। चीनी सैन्य विशेषज्ञों ने बताया कि हालिया उपग्रह की तस्वीरें बताती हैं कि अमेरिकी पनडुब्बी क्षेत्र में एक पिंट आकार की जलमग्न वस्तु से टकरा गई होगी।
सऊदी अरब, बहरीन ने लेबनान के राजदूत से देश छोड़ने को कहा
सऊदी अरब ने लेबनान के एक मंत्री की टिप्पणियों के जवाब में उसके राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है और लेबनान से आयात पर रोक लगा दी है। लेबनान के मंत्री ने यमन में युद्ध को सऊदी आक्रामकता बताया था। इसके कुछ देर बाद ही बहरीन के विदेश मंत्रालय ने भी लेबनान के राजदूत को दो दिनों में देश छोड़ने का आदेश दे दिया।
लेबनान के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने सऊदी अरब के निर्णय पर चर्चा की और तनाव कम करने की उम्मीद से उचित निर्णय लेने का आह्वान किया। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने बताया कि बेरूत में देश के राजदूत को भी स्वदेश लौटने के लिए कहा गया है। खबर में कहा गया है कि इस कदम से सऊदी अरब में रह रहे और यहां काम कर रहे उन हजारों लेबनानी नागरिकों और उनके परिवारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
लेबनान से आयात पर प्रतिबंध लगाने का सऊदी का फैसला ऐसे समय में आया है जब लेबनान को विदेशी मुद्रा की अत्यंत जरूरत है जो इस समय सबसे खराब आर्थिक और वित्तीय संकट से गुजर रहा है।
बाजवा से इस्तीफा मांगने पर जनरल पुत्र को जेल
पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से इस्ताफा देने को कहने के लिए पाक सेना के एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल जफर मेहदी अस्करी के बेटे हसन अस्करी को पांच साल जेल की सजा सुनाई है। द न्यूज इंटरनेशनल ने बीबीसी उर्दू सेवा के हवाले से बताया कि हसन अस्करी ने सेनाध्यक्ष के तौर पर बाजवा के सेवा विस्तार की आलोचना करते हुए पत्र लिखा था। इसे जुर्म मानते हुए सैन्य अदालत ने उसे देशद्रोह के आरोप में दोषी ठहराया था। कंप्यूटर इंजीनियर हसन के पिता ने बताया कि मुकदमे के दौरान उनके बेटे को उनकी पसंद का वकील भी नहीं दिया गया।
बंदूकधारियों के हमले में बाल-बाल बचा अफगान पत्रकार
अफगानिस्तान की राजधानी में एक मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने टीवी पत्रकार अली रेजा शरीफी पर उनकी कार में गोली चलाई जिसमें वे मामूली रूप से घायल होकर बाल-बाल बच गए। तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा, हम दोषियों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। अभी किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान की मीडिया निगरानी संस्था ने पिछले दो महीनों में अफगान पत्रकारों के खिलाफ हिंसा तथा धमकियों की 30 से अधिक घटनाओं की जानकारी दी। इनमें से करीब 90 प्रतिशत घटनाओं को तालिबान ने अंजाम दिया।