फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america emphasises timely and fair elections in Pakistan amidst potential delay

Pak Election: अमेरिका ने पाकिस्तान से समय पर और निष्पक्ष चुनाव कराने पर दिया जोर, अब्बास जिलानी से कही ये बात

Wed, 30 Aug 2023 04:49 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Aug 2023 04:49 PM IST
सार

अमेरिका की कार्यवाहक उप विदेश मंत्री और राजनीतिक मामलों की अवर सचिव विक्टोरिया नूलैंड ने बुधवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी से बात की। नूलैंड ने पाकिस्तान में समय पर चुनाव कराने को लेकर जोर दिया।

विज्ञापन
america emphasises timely and fair elections in Pakistan amidst potential delay
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिका की कार्यवाहक उप विदेश मंत्री और राजनीतिक मामलों की अवर सचिव विक्टोरिया नूलैंड ने बुधवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी से बात की। साथ ही कार्यवाहक उप सचिव नूलैंड ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। 

विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिरता, समृद्धि और आईएमएफ के साथ निरंतर जुड़ाव सहित आपसी चिंता के मुद्दों पर अमेरिका-पाकिस्तान साझेदारी को व्यापक और गहरा करने पर चर्चा की। साथ ही नूलैंड और विदेश मंत्री जिलानी ने पाकिस्तान के कानूनों और संविधान के अनुरूप समय पर, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के महत्व पर चर्चा की। 
विज्ञापन


अमेरिका पहले से ही पाकिस्तान में चुनाव कराने पर जोर दे रहा है। बता दें कि नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अगले साल तक चुनाव में देरी की संभावना है। पाकिस्तान की राजनीति एक साल से अधिक समय से संकट में है और इसका कारण पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं। उनको पिछले साल संसदीय अविश्वास मत में अपदस्थ कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने खुद को पीएम पद से बर्खास्त किए जाने के लिए  संयुक्त राज्य अमेरिका और पाकिस्तान की सेना को दोषी ठहराया था। इमरान खान ने बार-बार अमेरिका पर निशाना साधा था। हालांकि वाशिंगटन और सेना दोनों ने उनके दावों का खंडन किया था। वहीं, नूलैंड और जिलानी के बीच हुई बातचीत में विदेश विभाग के बयान में इमरान खान का कोई जिक्र नहीं किया गया।

पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के विघटन के 90 दिनों के भीतर आम चुनाव होने हैं, शहबाज सरकार को नौ अगस्त को समय से पहले भंग कर दिया गया था। पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, ऐसी स्थिति में 90 दिनों के भीतर चुनाव कराना अनिवार्य होता है। हालाँकि, 90 दिनों के भीतर होने वाले चुनावों में देरी होने की संभावना है क्योंकि सरकार ने घोषणा की है कि चुनाव नई जनगणना पूरी होने और नए निर्वाचन क्षेत्र की सीमाएँ तय होने के बाद ही हो सकते हैं। 


इस कवायद को पूरा होने में लगभग चार महीने लग सकते हैं, जिसका मतलब है कि चुनाव अगले साल तक टल सकते हैं। अमेरिका हाल ही में पाकिस्तान के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करने में काफी सक्रिय रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed