फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Donald Trump is not in the mood to give up, tweeted I won the election

अमेरिका: हार मानने के मूड में नहीं हैं डोनाल्ड ट्रंप, ट्वीट कर कहा- 'मैं चुनाव जीत गया'

Mon, 16 Nov 2020 12:31 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 16 Nov 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
America: Donald Trump is not in the mood to give up, tweeted I won the election
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आखिरी नतीजे अभी तक नहीं आए हैं। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, ऐसे में उन्हें संभावित राष्ट्रपति के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


बाइडन को अभी तक 306 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं। वहीं, निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अभी तक 232 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। देश में अभी वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वो चुनाव जीत गए हैं। 
विज्ञापन



ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'मैं चुनाव जीत गया!' हालांकि, हमेशा की तरह उनके इस बेबुनियादी दावे को लेकर ट्विटर ने उनके ट्वीट के नीचे एक बयान लगाकर उसकी वैधता को चुनौती दी है। ट्विटर ने अपने बयान में कहा है कि आधिकारिक सूत्रों ने इस चुनाव को अलग बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ट्रंप ने रविवार को बेमन स्वीकार की हार, लेकिन लगाया ये आरोप
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप पहली बार रविवार को बेमन से अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन की जीत की बात कबूल करते दिखे, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि वह झुकेंगे नहीं और चुनाव परिणाम में गड़बड़ियों को चुनौती देने की कोशिश जारी रखेंगे।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘वह (बाइडन) जीत गए क्योंकि चुनाव में धांधली हुई। किसी पर्यवेक्षक को अनुमति नहीं दी गई। एक धुर वामपंथी निजी स्वामित्व वाली कंपनी डोमिनियन को मतों को सारिणीबद्ध करने का काम दिया गया जिसकी साख खराब है। घटिया उपकरणों से यह काम किया गया जो टेक्सास चुनाव (जिसमें मैं बहुत मतों से जीता) के लिए भी सही साबित नहीं हुए थे। फर्जी और मूक मीडिया।’


ट्रंप ने कहा- मैं किसी के आगे नहीं झुकता
इलेक्टोरल कॉलेज वोट की ताजा गिनती के अनुसार बाइडन को 538 में से 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में जीत मिली है। ट्रंप को 232 इलेक्टोरल कॉलेज वोट में जीत मिली है। उन्होंने पेनसिल्वेनिया, नेवादा, मिशिगन, जॉर्जिया और ऐरिजोना समेत अनेक राज्यों में चुनाव परिणामों को चुनौती दी है। उन्होंने विस्कॉन्सिन में पुन: गणना की भी मांग की है।

ट्रंप ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'वह (बाइडन) केवल फर्जी समाचार मीडिया की नजरों में जीते हैं। मैं किसी के आगे नहीं झुकता। हम प्रयास जारी रखेंगे। यह हेराफेरी वाले चुनाव थे।’ ट्रंप ने एक बार फिर कहा, ‘हम जीतेंगे।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed